{"_id":"5a1307554f1c1b686a8b489d","slug":"1511196612716-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ 16 कर्मचारियों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर्फ 16 कर्मचारियों ने किया पोस्टल बैलेट से मतदान
Updated Mon, 20 Nov 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इल्तिफातगंज नगर पंचायत के लिए नहीं डाला गया कोई वोट
अंबेडकरनगर। मतदान प्रशिक्षण के दौरान मतदान करने को लेकर कर्मचारियों ने अधिक रुचि नहीं दिखाई। प्रशिक्षण में शामिल 556 कर्मचारियों के सापेक्ष मात्र 16 कर्मचारियों ने ही संबंधित नगर निकाय के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग पोस्टल बैलेट के माध्यम से किया। नगर पंचायत इल्तिफातगंज के लिए एक भी मतदान नहीं हुआ।
गौरतलब है कि 26 नवंबर को होने वाले मतदान में लगे कर्मचारियों को मताधिकार का प्रयोग करने में किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रशिक्षण के दौरान ही कर्मचारियों को पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान करने का निर्देश दिया था।
आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन कार्यालय ने सभी आवश्यक व्यवस्था पूरी कर ली थी। सोमवार को द्वितीय चरण का मतदान लोहिया भवन परिसर में सुबह 10 बजे से प्रारंभ हुआ। दो पालियों में होने वाले प्रशिक्षण के दौरान कुल 556 कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
कर्मचारियों को मतदान में किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए एक कक्ष में सभी पांच निकायों के लिए मतपेटी रखी गई थी। यह अलग बात है कि सोमवार को प्रशिक्षण के पहले दिन मतदान को लेकर कर्मचारियों की तनिक भी रुचि नहीं दिखाई दी। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मात्र 16 कर्मचारियों ने ही अपने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
सहायक निर्वाचन अधिकारी सरदार सिंह ने बताया कि कुल 16 कर्मचारियों ने मतदान किया। इसमें नगर पालिका अकबरपुर के लिए 9, जलालपुर के लिए 4, टांडा के लिए 1 व नगर पंचायत किछौछा के लिए 2 कर्मचारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। नगर पंचायत इल्तिफातगंज के लिए किसी भी कर्मचारी ने मतदान नहीं किया। कर्मचारियों के लिए 21 नवंबर को भी मतदान करने का मौका मिलेगा।