फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   पेनाल्टी शूट आउट में मऊ की टीम ने दर्ज की जीत

पेनाल्टी शूट आउट में मऊ की टीम ने दर्ज की जीत

Mon, 20 Nov 2017 10:46 PM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
पेनाल्टी शूट आउट में मऊ की टीम ने दर्ज की जीत
एक अन्य मैच में लखनऊ ने जीता एकतरफा मुकाबला
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। जिला फुटबाल एसोसिएशन के तत्वावधान में अकबरपुर नगर के बीएन इंटर कॉलेज मैदान में चल रहे आल इंडिया फुटबाल कप में सोमवार को कांटे की टक्कर के बीच पेनाल्टी शूट आउट से खैराबाद मऊ ने बक्सर को 1 गोल से पराजित किया। दूसरे एकतरफा मैच मैं सहारा स्टेट लखनऊ ने शाहजहांपुर को 5-0 से पराजित किया।

19 नवंबर से स्व. बाबू केबी सिंह मेमोरियल आल इंडिया मैसी कप का शुभारंभ हुआ है। दूसरे दिन सोमवार को दो मैच हुए। पहला मैच कामाख्या बक्सर बिहार व खैराबाद मऊ के बीच हुआ। पहले हाफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ में भी कोई गोल नहीं हुआ।
विज्ञापन


मैच समाप्त होने की सीटी बजी, तो दोनों टीमें बिना किसी गोल के बराबरी पर रहीं। इस पर शूट आउट से मैच का परिणाम निकालना तय हुआ। दोनों टीमों को 6-6 गोल करने का मौका मिला। इसमें बक्सर की टीम एक गोल से पीछे रह गई। शूट आउट में खैराबाद मऊ ने 6 गोल किए, जबकि बक्सर की टीम 5 गोल ही कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रकार खैराबाद की टीम को 1 गोल से विजयी घोषित किया गया। इससे पहले मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीराम इंस्टीट्यूट के निदेशक श्रीराम वर्मा व विशिष्ट अतिथि बीएनकेबी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अवधेश त्रिपाठी ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। मैच रेफरी की जिम्मेदारी खुर्शीद अहमद, रामकुमार, उपेंद्र शुक्ला व मुनव्वय ने निभाई।

दूसरा मैच सहारा स्टेट लखनऊ व डीएफए शाहजहांपुर के बीच हुआ। एकतरफा मुकाबले में लखनऊ ने शाहजहांपुर को 5-0 से हराया। लखनऊ की टीम ने पहले हाफ में दो, जबकि दूसरे हाफ में तीन गोल किए।

इस मैच के मुख्य अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक डा. बीडी वर्मा व विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य अनिल मिश्र ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता में भाग लेने से न सिर्फ शारीरिक, वरन मानसिक विकास भी होता है। मैच रेफरी की जिम्मेदारी रमेश, राशिद अहमद, मेहरुद्दीन व इफ्तेखार खान ने निभाई।


कमेटी संरक्षक पूर्व विधायक पवन पांडेय ने कहा कि हार जीत एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। इस मौके पर अध्यक्ष अरशद खान, सभाजीत वर्मा, अली असकरी, दयाशंकर पांडेय, गिरिजाशंकर सिंह, देवानंद शर्मा, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, जमाल अहमद, घनश्याम यादव, संदीप जान, प्रदीप यादव, गुड्डू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed