{"_id":"5a11bc7d4f1c1b6f548be21e","slug":"151111191512-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदर्श आचार संहिता उल्लंघ में सपा प्रत्याशी पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदर्श आचार संहिता उल्लंघ में सपा प्रत्याशी पर केस दर्ज
Updated Sun, 19 Nov 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आचार संहिता उल्लंघन में सपा प्रत्याशी पर केस दर्ज
जलालपुर। बगैर अनुमति के कार्यालय में बड़ी मात्रा में चुनाव प्रचार सामग्री रखने पर सपा प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया गया। वहीं बगैर अनुमति के घर की दीवार पर बसपा प्रत्याशी का पोस्टर लगाने पर मकान मालिक पर भी केस दर्ज हुआ।
आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में फ्लाइंग स्क्वायड का गठन किया गया है। यह सभी टीमें लगातार भ्रमण कर रही हैं। शनिवार रात फ्लाइंग स्क्वायड भ्रमण कर रही थी।
जब वह उर्दू बाजार स्थित सपा कार्यालय पहुंची, तो वहां बगैर अनुमति के बड़ी मात्रा झंडा, बैनर व पोस्टर रखा मिला। फ्लाइंग स्क्वायड प्रभारी मुन्नालाल की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने सपा प्रत्याशी पति व निवर्तमान चेयरमैन अबुलबशर अंसारी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
वहीं फ्लाइंग स्क्वायड ने वाजिदपुर मोहल्ले में एक घर की दीवार पर बसपा प्रत्याशी का पोस्टर बगैर अनुमित के लगा मिला। मकान मालिक वकील अख्तर के विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज कराया गया।