फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   सराफा व्यवसाई की बाइक से पार हुआ पौने दो लाख के गहने

सराफा व्यवसाई की बाइक से पार हुआ पौने दो लाख के गहने

Sun, 19 Nov 2017 10:46 PM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
सराफा व्यवसाई की बाइक से पार हुआ पौने दो लाख के गहने
बाइक की डिग्गी तोड़ पौने दो लाख के गहने पार
विज्ञापन


अंबेडकरनरगर। दुकान के शटर का ताला खोल रहे सराफा व्यवसाई की बाइक की डिग्गी का ताला तोड़कर उचक्कों ने आभूषण से भरा बैग पार कर दिया। वारदात अकबरपुर-फैजाबाद मार्ग स्थित दुकान के सामने अंजाम दी गई।

अकबरपुर थाना अंतर्गत सिझौलिया निवासी दिलीप कुमार पुत्र कमला की अकबरपुर-फैजाबाद मार्ग पर सराफा की दुकान है। रविवार सुबह दिलीप बाइक से दुकान खोलने के लिए पहुंचा।
विज्ञापन


दुकान के सामने बाइक खड़ी कर वह शटर का ताला खोलने लगा। बताया जाता है कि ताले में कोई चिपचिपा पदार्थ लगा हुआ था। इसके चलते उसे ताला खोलने में कुछ समय लग गया। जब वह बाइक की डिग्गी से आभूषण से भरा बैग निकालने पहुंचा, तो सन्न रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिग्गी टूटी हुई थी और उसमें रखा बैग नदारद था। दिनदहाड़े हुई घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में इर्दगिर्द के दुकानदार एकत्र हो गए। आसपास तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।


इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। बाद में पीड़ित ने थाने पहुंचकर केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। कहा गया कि बैग में लगभग पौने दो लाख के सोने व चांदी के आभूषण थे, जिसे उचक्कों ने पार कर दिया।

कोतवाली प्रभारी मनोज पंत ने बताया कि तहरीर मिली है। आवश्यक छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed