{"_id":"5a049f4e4f1c1bc9678ba98d","slug":"15102524648-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू यमुना एक्सप्रेस ट्रेन हुई निरस्त, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू यमुना एक्सप्रेस ट्रेन हुई निरस्त, यात्री परेशान
Updated Fri, 10 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। दिल्ली से आने वाली सरयू यमुना एक्सप्रेस डाउन गुरुवार को निरस्त रही। वहीं, बरेली वाराणसी एक्सप्रेस गुरुवार को निर्धारित समय से 12 घंटे देरी से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। उधर, कैफियात एक्सप्रेस डाउन सात घंटे व फरक्का एक्सप्रेस अप पांच घंटे विलंब रही। इससे यात्रियों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। गुरुवार को अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली लगभग सभी ट्रेनें दो से पांच घंटे की देरी से आईं।
सरयू यमुना एक्सप्रेस डाउन के निरस्त होने से गुरुवार को यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बरेली वाराणसी एक्सप्रेस ट्रेन अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर करीब 12 घंटे देरी से पहुंची। इस ट्रेन को भोर में 3:20 बजे पहुंचना था, परंतु यह गाड़ी अपराह्न करीब तीन बजे स्टेशन से गुजरी। जिससे इस ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हुई। उधर, दिल्ली से आजमगढ़ जाने वाली कैफियात एक्सप्रेस डाउन गुरुवार को सुबह अपने निर्धारित समय 6 बजकर 35 मिनट से सात घंटे विलंब रही। यह ट्रेन यहां अपराह्न करीब डेढ़ बजे आई। फरक्का एक्सप्रेस अप पांच घंटे देरी से आई। इसका निर्धारित समय अपराह्न 2:10 बजे है। दून एक्सप्रेस अप निर्धारित समय एक बजकर 08 मिनट से साढ़े तीन घंटे देरी से चली। दून एक्सप्रेस डाउन दोपहर 12 बजकर 26 मिनट से लगभग नौ घंटे विलंब से चलने की जानकारी दी गई। इसी तरह अन्य ट्रेन भी एक से दो घंटे विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचीं। ट्रेनों के देरी से पहुंचने पर तमाम यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।