{"_id":"59f8b77b4f1c1bca678b855d","slug":"15094722091-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी अधूरी तैयारियां के बीच आज से शुरु होगा धान खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी अधूरी तैयारियां के बीच आज से शुरु होगा धान खरीद
Updated Tue, 31 Oct 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूरी तैयारियों के बीच आज से होगी धान खरीद
अंबेडकरनगर। आधी अधूरी तैयारियाें के बीच एक नवंबर से जिले में धान खरीद शुरू होगी। छह एजेंसियों के 72 केंद्रों पर इस बार धान खरीदा जाएगा। इस साल जिले को एक लाख 37 हजार 600 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य दिया गया है, जो कि विगत वर्ष के सापेक्ष 95 हजार 100 मीट्रिक टन लक्ष्य कम है।
बीते वर्ष यह लक्ष्य दो लाख 32 हजार 700 मीट्रिक टन था। धान खरीद को लेकर विभाग ने कितनी तैयारी की है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सिर्फ मार्केटिंग के छह केंद्रों पर ही 20-20 लाख रुपये उपलब्ध कराया जा सका है। अन्य केंद्रों पर अब तक राशि नहीं पहुंच सकी है।
एक नवंबर से धान की खरीद शुरू हो रही है। जिले को इस बार एक लाख 37 हजार 800 मीट्रिक टन का लक्ष्य दिया गया है। किसानों को धान बिक्री में किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छह एजेंसियों के कुल 72 केंद्र स्थापित किए गए हैं। साथ ही सभी एजेंसियों को लक्ष्य भी दे दिया गया है।
विज्ञापन
विभागीय आंकड़ों के अनुसार मार्केटिंग के छह केंद्रों को 45 हजार मीट्रिक टन, पीसीएफ के 33 केंद्रों को 30 हजार एमटी, राज्य कर्मचारी कल्याण निगम के तीन केंद्रों को नौ हजार एमटी, भारतीय खाद्य निगम के दो केंद्रों को 3600 एमटी, प्राइवेट प्लेयर के 25 केंद्रों को 45 हजार एमटी व पीसीयू के तीन केंद्रों को पांच हजार मीट्रिक टन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
सुचारु ढंग से धान की खरीद की जा सके, इसके लिए लगातार बैठकों के बीच संबंधित अधिकारियों व एजेंसियों से जुड़े कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। यह अलग बात है कि विभाग के तमाम दावों के बावजूद अभी भी ज्यादातर केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो सकी हैं।
अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मार्केटिंग को छोड़कर ज्यादातर एजेंसियों के केंद्रों पर राशि ही उपलब्ध नहीं हो सकी है। मार्केटिंग के छह केंद्रों पर 20-20 लाख रुपये उपलब्ध कराए जा सके हैं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के ज्यादातर केंद्रों पर समुचित मात्रा में बोरा व रस्सी नहीं पहुंच सकी है।