{"_id":"59f766304f1c1bd9538b9ef3","slug":"150938586110-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां तेज, आचार संहिता पालन पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां तेज, आचार संहिता पालन पर जोर
Updated Mon, 30 Oct 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आचार संहिता का पालन कराने पर प्रशासन का जोर
अंबेडकरनगर। निकाय चुनाव निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज हो गई हैं। लगातार बैठकों का दौर चल रहा है। अकबरपुर, जलालपुर व टांडा नगर पालिका परिषद तथा अशरफपुर किछौछा व इल्तिफातगंज नगर पंचायत में अध्यक्ष व सभासद का चुनाव 26 नवंबर को होना है।
प्रदेश में तीन चरणों में होने वाले निकाय चुनाव के तहत अंबेडकरनगर में दूसरे चरण में मतदान होगा। इसके लिए एक से सात नवंबर तक नामांकन कराया जाएगा। इससे पहले गत दिवस राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव की अधिसूचना जारी करने के साथ ही प्रशासन हरकत में आ चुका है। अधिसूचना के अगले दिन ही पूरे जिले के शहरी क्षेत्रों में अभियान चलाकर पोस्टर, बैनर व होर्डिंग हटाए गए। ये अभियान लगभग पूरा होने के बाद प्रशासन का जोर अब नामांकन व आचार संहिता का पालन कराने की तरफ है। डीएम अखिलेश सिंह ने सभी एसडीएम के साथ बैठक कर उन्हें निर्देशित किया कि आदर्श आचार संहिता का पूरा पालन कराया जाए। आरओ व एआरओ की बैठक तीन से अधिक चरण में हो चुकी है।
नगर निकाय चुनाव में सभी आवश्यक जानकारी तत्काल ऑनलाइन फीड की जाएंगी। सभी नामांकन उसी दिन ऑनलाइन कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही चुनाव के दौरान होने वाले खर्च का ब्यौरा भी अब ऑनलाइन अपडेट करना होगा। प्रत्याशियों द्वारा दी गईं सभी जानकारियों को चुनाव आयोग की वेबसाइट पर तत्काल अपलोड किया जाएगा, जिससे आमजन भी संबंधित प्रत्याशियों के बारे में आवश्यक जानकारियां प्राप्त कर सकता है। बस उसे चुनाव आयोग की वेबसाइट को क्लिक करना होगा।