{"_id":"59f7662b4f1c1bce538ba073","slug":"15093858561-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता से अधर में लटके शहरी क्षेत्रों में विकास के कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता से अधर में लटके शहरी क्षेत्रों में विकास के कार्य
Updated Mon, 30 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आचार संहिता से शहरी क्षेत्रों के विकास कार्यों पर लगा ब्रेक
अंबेडकरनगर। नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होनेे से जिले की तीन नगर पालिका परिषद व दो नगर पंचायतों में चल रहे विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए। अकबरपुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र में सबसे अधिक चार करोड़ रुपये से अधिक के कार्य प्रभावित हुए हैं। इन विकास कार्यों का बीते दिनों शिलान्यास भी हो चुका है, मगर अब चुनावी भागदौड़ के चलते काम पर असर पड़ता साफ दिख रहा है।
गौरतलब है कि जिले में अकबरपुर, जलालपुर व टांडा नगर पालिका परिषद तथा अशरफपुर किछौछा व इल्तिफातगंज नगर पंचायत हैं। नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। जिसके चलते नगरीय क्षेत्रों में विकास कार्य ठप हो गए है। ंसबसे अधिक प्रभावित अकबरपुर नगर पालिका परिषद हुआ। 24 अक्तूबर को सांसद हरिओम पांडेय ने 25 परियोजनाओं के लिए चार करोड़ 47 लाख 48 हजार रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया था। इसी बीच 27 अक्तूबर चुनाव की अधिसूचना जारी होने से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई। सूत्रों के अनुसार, इस बीच कई आवश्यक प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाईं। नतीजतन बसखारी रोड पर नाला निर्माण, कृष्णानगर कॉलोनी में दो सड़कों का निर्माण, बसखारी रोड पर सड़क निर्माण, जलालपुर रोड पर सम्मोपुर व कादनपुर मार्ग समेत 25 निर्माण कार्य अधर में लटक गए।
निर्माण कार्य ठप होने से संबंधित क्षेत्र के लोगों को तगड़ा झटका लगा। उन्हें उम्मीद थी कि उनकी आवागमन व जलभराव जैसी समस्याएं दूर हो सकेंगी, मगर लेकिन आचार संहिता लागू होने से अब उन्हें एक माह से अधिक के समय का इंतजार करना होगा। इसके अलावा जलालपुर व टांडा नगर पालिका परिषद के साथ साथ नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा व इल्तिफातगंज में भी सड़क, पेयजल, नाला व नाली के निर्माण समेत अन्य कार्य ठप हो गए।
विज्ञापन
एडीएम गिरिजेश त्यागी का कहना है कि, जिले के नगरीय क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता का पूरी तरह पालन कराया जा रहा है। जहां विकास कार्य पहले से शुरू हो चुके हैं, वे चल रहे हैं। कोई भी नया कार्य शुरू नहीं होगा। इस बारे में विस्तृत निर्देश जारी किए गए हैं।