फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   एक ही रात में टूटे दो सराफा दुकानों के शटर के ताले

एक ही रात में टूटे दो सराफा दुकानों के शटर के ताले

Sun, 29 Oct 2017 11:03 PM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
एक ही रात में टूटे दो सराफा दुकानों के शटर के ताले
सराफा की दो दुकानों से तीन लाख का माल उड़ाया
विज्ञापन

राजेसुल्तानपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघलपट्टी बाजार में एक ही रात में दो सराफा दुकानों के शटर का ताला तोड़कर चोरोें ने लगभग तीन लाख का माल उड़ा दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ही बाजारवासियों से आवश्यक पूछताछ की। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है।

राजेसुल्तानपुर निवासी राजकुमार सोनी की सिंघलपट्टी बाजार में सराफा की दुकान है। प्रतिदिन की तरह शनिवार देर शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए। सोमवार सुबह जब दुकान पहुंचे, तो शटर का ताला टूटा मिला। दुकान के कैश बॉक्स का ताला भी टूटा मिला। सराफा दुकान में चोरी की खबर फैलते ही वहां भीड़ लग गई। राजकुमार के अनुसार चोरों ने लगभग ढाई लाख रुपये के सोने व चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन


इसी बीच जानकारी मिली कि भरतपुर निवासी मोहन सोनी की सराफा दुकान में भी चोरी हो गई। मोहन के मुताबिक, उनकी दुकान से 1500 रुपये नकदी समेत लगभग 50 हजार रुपये कीमत के गहने व अन्य सामान चोरी हुआ है। घटना की जानकारी होने पर सीओ केके मिश्र व थानाध्यक्ष केके यादव दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ही बाजारवासियों से आवश्यक पूछताछ की। साथ ही घटना का शीघ्र खुलासा करने का आश्वासन दिया। बाद में पीड़ितों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। एसओ केके यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है। उधर, घटना को लेकर बाजारवासियों में पुलिस-प्रशासन के प्रति आक्रोश व्याप्त है।


उनका कहना था कि तमाम मांग के बावजूद न तो रात्रि गश्त बढ़ाई जा रही है और न ही पूर्व में हुई चोरी की वारदातों का खुलासा किया जा सका है। इससे चोरों के हौसले बुलंद हैं और बेधड़क वारदातें अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed