{"_id":"59f4d1284f1c1bcd538b9be2","slug":"15092166349-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदर्श आचार संहिता लगते ही चला प्रशासन का चाबुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदर्श आचार संहिता लगते ही चला प्रशासन का चाबुक
Updated Sun, 29 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में आचार संहिता लगते ही कसा शिकंजा
- सभी क्षेत्रों में दावेदारों के हटवाए गए अभियानपूर्वक होर्डिंग व बैनर
- एसडीएम व सीओ ने किया अभियान का नेतृत्व
अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। निकाय चुनाव में आदर्श आचार संहिता लागू होते ही प्रशासन का शिकंजा कस गया है। शनिवार को जिला मुख्यालय के साथ ही सभी निकाय क्षेत्रों में अभियान चलाकर होर्डिंग व बैनर उतारे गए। अभियान का नेतृत्व अलग अलग क्षेत्रों में संबंधित एसडीएम व सीओ ने किया। उधर, होर्डिंग उतारे जाने के साथ ही असलहे की दुकानों का भी अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। इसमें असलहों को रखने के स्थान की सुरक्षा व स्टाक आदि का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने आग से बचाव की सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता किए जाने का निर्देश दिया।
एक दिन पहले राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता की घोषणा होते ही जिले में प्रशासन सक्रिय हो उठा। शनिवार को एक्शन मोड में आए प्रशासन का चाबुक विभिन्न दावेदारों की होर्डिंग व बैनर पर चला। जिला मुख्यालय वाले अकबरपुर नगर में एसडीएम हरीराम, सीओ धर्मेन्द्र चौहान व अधिशाषी अधिकारी सुरेश मौर्य के नेतृत्व में कर्मचारियों की टीम ने प्रचार सामग्रियों को हटाने का अभियान शनिवार पूर्वान्ह शुरू किया। जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर ट्रॉलियों के माध्यम से ऐसी सामग्रियों को उतारने व उन्हें हटाने का अभियान घंटों चलता रहा। नगर के विभिन्न क्षेत्रों में प्रशासन की इस कार्रवाई से लोगों में कौतूहल का सबब बना रहा। जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम विवेक मिश्र व सीओ छदामी लाल ने नगर परिषद कर्मचारियों व पुलिस टीम के साथ प्रचार सामग्रियों को हटाने का अभियान शुरू कराया। एसडीएम ने पैदल ही कर्मचारियों के साथ ही विभिन्न मुख्य मार्गो व गली मोहल्लों का जायजा लिया। कहा कि अब बिना अनुमति कोई भी प्रचार सामग्री पाई गई तो कार्रवाई तय होगी। टांडा में एसडीएम नरेंद्र सिंह व सीओ के नेतृत्व में चले अभियान में विभिन्न उम्मीदवारों की होर्डिंग व पोस्टर उतार दिए गए। इसी प्रकार का अभियान किछौछा व इल्तिफातगंज नगर पंचायत क्षेत्रों में भी चला।
सख्ती से हो आचार संहिता का पालन
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने सभी एसडीएम को निर्देशित कर कहा है कि आदर्श आचार संहिता का पालन पूरे सख्ती से सुनिश्चित कराया जाए। एसडीएम के साथ बैठक में डीएम ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा जो भी दिशा निर्देश दिए गए हैं उनका पूरी तरह पालन हो। एसडीएम से कहा कि वे तय करें कि किसी भी दशा में आचार संहिता का उल्लंघन न होने पाए।