{"_id":"59f0d5124f1c1b6a678b7ab8","slug":"150895548817-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शन कर उठाई जीएसटी प्रारूपों को सरल करने की आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शन कर उठाई जीएसटी प्रारूपों को सरल करने की आवाज
Updated Wed, 25 Oct 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन कर उठाई जीएसटी प्रारूपों को सरल करने की आवाज
अंबेडकरनगर। बसखारी रोड स्थित जीएसटी कार्यालय पर बुधवार को टैक्स बार एसोसिएशन के अधिवक्तओं ने प्रदर्शन किया। इसमें जीएसटी में व्याप्त खामियों को तत्काल दूर किए जाने की मांग की। कहा कि जीएसटी में कई ऐसी त्रुटियां अभी हैं, जिससे अधिवक्ताओं व व्यापारियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
सरकार को इस पर अविलंब विचार कर दुरुस्त करना चाहिए। व्यापारियों से लिए गए विलंब शुल्क को तत्काल उनके कैश लेजर में भेजने की भी मांग की। बाद में डीएम को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा।
टैक्स बार एसोसिएशन अध्यक्ष खुर्शीद आलम सिद्दीकी की अगुवाई में महामंत्री पीयूष बंका, रामप्रसाद अग्रवाल, मोहम्मद नसीम खान, गोपालजी शुक्ल, राजेश्वर उपाध्याय, अनिल रंजन त्रिपाठी, शशिप्रकाश सिंह, विजय मिश्र, बीपी सिंह व आर्यन पटेल ने बसखारी रोड स्थित जीएसटी कार्यालय पर कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
कहा कि जीएसटीआर सीडी जीएसटी का अंग नहीं है। ऐसे में इसे समाप्त किए जाने की जरूरत है। जीएसटीआर 1, 2 व 3 के प्रारूप को और सरल किए जाने की जरूरत है। इसके अलावा जीएसटी पोर्टल की स्पीड बेहतर किए जाने की भी जरूरत है।
धीमी स्पीड होने के चलते व्यापारियों व अधिवक्ताओं को रिटर्न फाइल करने में दिक्कत होती है। जीएसटी में यदि कोई संशोधन होता है तो इससे पूर्व पूर्व अधिवक्ताओं व व्यापारियों से भी सुझाव लिए जाने की मांग की। अधिवक्ताओं ने अगस्त व सितंबर माह में व्यापारियों से लिए गए विलंब शुल्क को तत्काल वापस दिए जाने की मांग की। बाद में अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन डीएम अखिलेश सिंह को सौंपा।