{"_id":"59ee320e4f1c1b0d698b716d","slug":"150878268218-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुनर्मतगणना में भी विजयी हुई ग्राम प्रधान चंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुनर्मतगणना में भी विजयी हुई ग्राम प्रधान चंपा
Updated Mon, 23 Oct 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुनर्मतगणना में भी विजयी हुईं ग्राम प्रधान चंपा
आलापुर। विकास खंड जहांगीरगंज की ग्राम पंचायत देवरिया बुजुर्ग के ग्राम प्रधान पद के लिए हुए मतदान की सोमवार को पुनर्मतगणना तहसील परिसर में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई। मतगणना में एक बार फिर से चंपा देवी को जीत मिली। इसके बाद एसडीएम ने उनकी जीत की घोषणा की।
गौरतलब है कि ग्राम प्रधान के चुनाव में प्रधान प्रत्याशी रही नाजबानो को तीन मतों से पराजय मिली थी। इस पर उन्होंने एसडीएम न्यायालय में याचिका दायर कर मतगणना प्रक्रिया को चुनौती दी। कहा कि मतगणना अधिकारियों ने मिलीभगत कर उन्हें पराजित कर चंपा देवी को ग्राम प्रधान घोषित कर दिया।
एसडीएम आलापुर ने बीते दिनों मामले में सुनवाई करते हुए पुनर्मतगणना का निर्देश निर्वाचन विभाग को दिया। सोमवार को एसडीएम आलापुर राजमुनि, तहसीलदार प्रभाकर त्रिपाठी, सीओ आलापुर आरके सिंह की मौजूदगी में तहसील के वसुधा सिंह सभागार में मतगणना का कार्य हुआ।
विज्ञापन
दोनों पक्ष के मतगणना अभिकर्ता के अलावा दोनों पक्षकारों के अधिवक्ता भी मौजूद रहे। पुनर्मतगणना पूर्ण होने पर चंपा देवी को कुल 702 मत मिले जबकि नाजबानो को 698 मत मिले। कुल 22 मत अवैध पाए गए।
ऐसे में इस बार नाजबानो को चार मतों के अंतर से पराजित घोषित किया गया। इसके बाद एसडीएम ने चंपा देवी को ग्राम प्रधान पद पर विजयी घोषित करते हुए प्रमाण पत्र भी सौंपा। इस मौके पर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। ब्यूरो