{"_id":"59ecd64f4f1c1b7a548b881b","slug":"1508693658117568-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी पांच तहसीलों में आज 7568 किसान पाएंगे कर्जमाफी का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी पांच तहसीलों में आज 7568 किसान पाएंगे कर्जमाफी का लाभ
Updated Sun, 22 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
7568 किसान आज पाएंगे कर्जमाफी प्रमाणपत्र
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश फसल ऋण मोचन योजना के तहत सोमवार को सभी पांच तहसीलों में कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें योजना के तहत 7568 किसानों को 34 करोड़ 49 लाख 35 हजार रुपये की कर्जमाफी का प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
गौरतलब है कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनाव के दौरान किए गए वादे के अनुसार लघु व सीमांत किसानों के एक लाख रुपये तक के फसली ऋण माफ किए जाने की घोषणा की थी। जिस योजना के तहत कर्जमाफी की जानी थी, उसे उत्तर प्रदेश फसल ऋण मोचन योजना का नाम दिया गया।
मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद संबंधित किसानों के चेहरे खिल उठे थे। योजना के तहत 11 सितंबर को जिला मुख्यालय स्थित नवीन मंउी परिसर में कार्यक्रम का आयोजन कर चार हजार से अधिक किसानों को प्रभारी मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कर्जमाफी के प्रमाणपत्र सौंपे थे।
विज्ञापन
इसके बाद सभी पांच तहसील मुख्यालयों पर कार्यक्रम का आयोजन कर प्रथम चरण में चयनित किसानों को कर्जमाफी के प्रमाणपत्र सौंपे गए। इस तरह प्रथम चरण में कुल 15 हजार 311 किसानों को 84 करोड़ 19 लाख 60 हजार 874 रुपये 61 पैसे का कर्जमाफी प्रमाणपत्र सौंपे गए।
द्वितीय चरण में भी सभी तहसीलों में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों द्वारा लगभग 13 किसानों को कर्जमाफी का प्रमाणपत्र सौंपा गया। इसी क्रम में अब 23 अक्तूबर को जिले की अकबरपुर, भीटी, जलालपुर, टांडा व आलापुर तहसील मुख्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन कर 7568 किसानों को 34 करोड़ 49 लाख 35 हजार रुपये की कर्जमाफी के प्रमाणपत्र सौंपे जाएंगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां एक दिन पहले ही पूर्ण कर ली गईं। डीएम अखिलेश सिंह ने संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि किसानों को कार्यक्रम स्थल तक लाने व उन्हें वापस घर तक पहुंचाने के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
उपकृषि निदेशक विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि अकबरपुर व भीटी तहसील मुख्यालय पर होने वाले कार्यक्रम में सांसद हरिओम पांडेय, टांडा तहसील में विधायक संजू देवी, आलापुर तहसील में विधायक अनीता कमल व जलालपर के कार्यक्रम में एलडीएम अरुण कुमार सिंह किसानों को कर्जमाफी का प्रमाणपत्र सौंपेंगे।