{"_id":"59ecd64b4f1c1b65548b8a00","slug":"15086936558-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज होगी प्रधान पद के लिए पुनर्मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज होगी प्रधान पद के लिए पुनर्मतगणना
Updated Sun, 22 Oct 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज होगी प्रधान पद के लिए पुनर्मतगणना
आलापुर। विकास खंड जहांगीरगंज के देवरिया बुजुर्ग में ग्राम प्रधान पद के लिए 23 अक्तूबर को पुनर्मतगणना होगी। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। गौरतलब है कि ग्राम पंचायत चुनाव में चंपा देवी ने जीत हासिल की थी।
प्रतिद्वंद्वी नाजबानों ने एसडीएम कोर्ट में वाद दायर करते हुए कहा था कि मतगणना में गड़बड़ी कर जबरदस्ती चंपा देवी को विजयी घोषित किया गया है। ऐसे में फिर से मतगणना कराई जाए। तमाम जांच के बाद तत्कालीन एसडीएम आरके श्रीवास्तव ने 28 सितंबर को फैसला सुनाते हुए कहा था कि शिकायत सही प्रतीत होती है।
ऐसे में 12 अक्तूबर को फिर से मतगणना कराई जाएगी। इस बीच एसडीएम का स्थानांतरण हो गया। नवागत एसडीएम राजमुनि यादव ने आवश्यक तैयारियां पूर्ण न होने का हवाला देते हुए 12 अक्तूबर को होने वाली मतगणना स्थगित कर 23 अक्तूबर को फिर से मतगणना कराए जाने की घोषणा की।