{"_id":"59de64044f1c1bd9798b6038","slug":"150774688116-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक नियमों के पालन से दूर होगा मार्ग जाम का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक नियमों के पालन से दूर होगा मार्ग जाम का संकट
Updated Thu, 12 Oct 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैफिक नियमों के पालन से दूर होगा मार्ग जाम का संकट
अंबेडकरनगर। ट्रैफिक नियमों का पालन कर हम मार्ग जाम का संकट दूर कर सकते हैं। डीजल व पेट्रोल की बढ़ती खपत पर तभी रोक लग सकेगी जब हम यातायात के नियमों का बेहतर ढंग से पालन करेंगे।
यह आह्वान सीओ भीटी अमर बहादुर ने बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में महरुआ थाना क्षेत्र के श्रीमती सत्यवती देवी इंस्टीट्यूट आफ एजुकेशनल टेक्नोलॉजी चनगा नरहरपुर में आयोजित पुलिस पाठशाला में बतौर मुख्य अतिथि किया।
कहा कि युवाओं के ऊपर राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी है। उन्हें इसका बेहतर ढंग से पालन करना चाहिए। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सीओ भीटी अमर बहादुर ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीपार्चन कर किया।
विज्ञापन
युवाओं से आह्वान किया कि ट्रैफिक नियमों का पालन कर मार्ग दुर्घटनाओं पर अंकुश पाया जा सकता है। अव्यवस्थित ढंग से जगह-जगह वाहन खड़ा करने से अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है।
इससे एक तरफ जहां जाम में फंसे लोगों को विभिन्न प्रकार की समस्या होती है, वहीं डीजल व पेट्रोल की खपत भी अधिक होती है। कहा कि वाहन चलाते समय उसकी स्पीड पर भी विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।
छात्राओं को सचेत करते हुए कहा कि अक्सर देखा गया है कि वे जब साइकिल से सड़क पर चलती हैं तो एक साथ फैलकर न सिर्फ चलती हैं बल्कि बातें भी करती हैं। यह भी सड़क दुर्घटना का एक बड़ा कारण है।
ऐसा नहीं करना चाहिए। कहा कि महिला सुरक्षा के लिए 1090 सेवा है, इसका उन्हें समय पड़ने पर अवश्य प्रयोग करना चाहिए। महिला सुरक्षा से जुड़े कई अन्य प्रावधानों पर सीओ ने विस्तार से चर्चा की।
विशिष्ट अतिथि एसओ महरुआ ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आमजन का भी सहयोग जरूरी है। यदि उन्हें कहीं किसी प्रकार की गड़बड़ी होती दिखे तो इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दें।
प्रबंधक अरविंद पांडेय ने भरोसा दिलाया कि विद्यालय के छात्र-छात्राएं नियम व कानून का पालन करने के प्रति लगातार सजग रहेंगे। यह आयोजन निश्चित तौर पर युवाओं के लिए बेहतर भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगा।
इससे पहले अतिथियों के सम्मान में छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में चीफ प्राक्टर रवि पांडेय व डॉ. संतोष मिश्र आदि मौजूद रहे।