{"_id":"59dd0af04f1c1b6f548b6bed","slug":"150765854019-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलापुर में शुरु हुई केन्द्रीय विद्यालय स्थापना की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलापुर में शुरु हुई केन्द्रीय विद्यालय स्थापना की तैयारी
Updated Tue, 10 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलापुर में सेंट्रल स्कूल के निर्माण की तैयारी
आलापुर। संत कबीर नगर सांसद शरद त्रिपाठी के प्रयासों से आलापुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को जल्द ही केंद्रीय विद्यालय का तोहफा मिलने वाला है। विद्यालय निर्माण के लिए क्षेत्र में भूमि का चयन हो चुका है। प्रशासन ने भूमि संबंधी रिपोर्ट भी शासन को भेज दी है। शासन से बजट मिलते ही रामकोला गांव में केंद्रीय विद्यालय का निर्माण शुरू होगा।
गौरतलब है कि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष दिनेश पांडेय समेत कई अन्य लोगों ने संत कबीर नगर सांसद शरद त्रिपाठी के समक्ष कई बार इस मुद्दे को उठाया था। बीते दिनों सांसद को ज्ञापन देकर क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए केंद्रीय विद्यालय के निर्माण की मांग की थी।
इस पर सांसद ने क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय के निर्माण के लिए शासन को पत्र लिखा था। जिसके बाद शासन ने विद्यालय निर्माण के लिए क्षेत्र में पर्याप्त भूमि उपलब्ध कराने के लिए डीएम अंबेडकरनगर को पत्र लिखा। इस पर डीएम ने एसडीएम आलापुर को केंद्रीय विद्यालय निर्माण के लिए एक हेक्टेयर भूमि चिह्नित करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
बीते दिनों एसडीएम ने रामनगर ब्लॉक के रामकोला गांव में सेंट्रल स्कूल के लिए भूमि चिह्नित करके डीएम को अपनी रिपोर्ट प्रेषित की थी। डीएम अखिलेश सिंह ने केंद्रीय विद्यालय के निर्माण के लिए शासन को रिपोर्ट भेज दी है। इससे उम्मीद है कि जल्द ही क्षेत्र के लोगों को ये सौगात मिलने वाली है। केंद्रीय विद्यालय के निर्माण से आलापुर के साथ ही संत कबीर नगर क्षेत्र के बच्चों को भी बेहतर शिक्षा मिल सकेगी।