फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   स्वयं के साथ दूसरों को भी करें कानून को लेकर जागरूक

स्वयं के साथ दूसरों को भी करें कानून को लेकर जागरूक

Sat, 23 Sep 2017 11:32 PM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
स्वयं के साथ दूसरों को भी करें कानून को लेकर जागरूक
स्वयं के साथ दूसरों को भी करें कानून के प्रति जागरूक
विज्ञापन


जलालपुर। थाना क्षेत्र जैतपुर अंतर्गत झामबाबा पीजी कॉलेज में शनिवार को अमर उजाला फाउंडेशन ने पुलिस की पाठशाला लगाई। इसमें युवाओं को विभिन्न नियम कानून की विस्तार से जानकारी दी गई।

मुख्य अतिथि सीओ जलालपुर छदामीलाल ने कहा कि युवाओं को अपने परिवार के सपने को साकार करने की तरफ पूरी एकाग्रता से ध्यान केंद्रित करना चाहिए। खुद नियम कानून को लेकर युवाओं को जागरूक होना चाहिए और आसपास के लोगों को भी इस बारे में प्रेरित करना चाहिए।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने युवाओं से कहा कि शिक्षा के साथ हमें जिम्मेदार नागरिक बनने की तरफ भी अपना ध्यान फोकस करना होगा। छोटी-छोटी तमाम बातों का ध्यान रखकर हम अपने परिवार के सपनों को आसानी से साकार कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फाउंडेशन के प्रयासों की उन्होंने मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास ही समाज में मील का पत्थर साबित होंगे। सीओ जलालपुर ने कहा कि कई बार स्कूल आते-जाते समय युवक-युवतियां मनमाने ढंग से साइकिल व बाइक चलाते हैं। इससे बचना होगा। यह हमारे जीवन के लिए घातक हो सकता है।

उन्होंने महिला हिंसा को लेकर पुलिस द्वारा किए जाने वाले प्रयासों की जानकारी देते हुए कहा कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई का प्रावधान है। पुलिस लगातार इस दिशा में काम कर रही है।

उन्होंने युवाओं को बाइक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने की सीख दी और कहा कि उसकी गुणवत्ता भी अच्छे किस्म की होनी चाहिए। उन्होंने तेज रफ्तार ड्राइविंग से बचने व बाइक चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने की सीख दी।

थाना प्रभारी जैतपुर एसएन भगत ने कहा कि हम सभी को सड़क पर चलते समय अपनी जिम्मेदारी का एहसास होना चाहिए। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे शिक्षा ग्रहण करने आएं हैं तो इसे लेकर पूरी मजबूती से जुटें।

पुलिस द्वारा कदम-कदम पर सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था में मदद का भरोसा दिलाते हुए कहा कि युवाओं की मदद में सभी संभव प्रयास सुनिश्चित होगा। प्रबंधक हरिहर सिंह ने कहा कि साफ मन रखने पर ही प्रगति तय हो सकती है।


इसलिए बाहरी स्वच्छता के साथ-साथ आंतरिक स्वच्छता भी जरूरी है। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह, उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह व योेगंद्र निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed