फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   अकबरपुर व टांडा में चल रहे नकली डीजल बनाने के कारखाने का पर्दाफाश

अकबरपुर व टांडा में चल रहे नकली डीजल बनाने के कारखाने का पर्दाफाश

Thu, 21 Sep 2017 11:03 PM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
अकबरपुर व टांडा में चल रहे नकली डीजल बनाने के कारखाने का पर्दाफाश
नकली डीजल बनाने के दो कारखानों का भंडाफोड़
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। जनपद में नकली डीजल बनाने के दो कारखानों का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। यह कारखाने अकबरपुर व टांडा कोतवाली क्षेत्र में चल रहे थे। इनका संचालन केरोसिन के अधिकृत डिपो की मिलीभगत से हो रहा था।

टांडा में 80 लीटर नकली डीजल भी बरामद हुआ। दोनों स्थानों से नकली डीजल बनाने का पाउडर व मोबिल ऑयल भी पुलिस ने बरामद करने का दावा किया है। एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। तीन अन्य की तलाश है। पुलिस को अधिकृत तेल डिपो के मैनेजर की भी तलाश है।
विज्ञापन


यह खुलासा अकबरपुर क्षेत्र के ग्राम घाघूपुर में बरामद हुए 800 लीटर मिट्टी का तेल व कई अन्य सामग्री की छानबीन के दौरान हुआ। छानबीन के बाद पता चला कि बरामद मिट्टी के तेल का इस्तेमाल नकली डीजल बनाने के काम में होना था। पुलिस ने इस पर आपूर्ति विभाग के साथ मिलकर और जांच की तो नकली डीजल बनाए जाने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पकड़े गये अभियुक्त घाघूपुर निवासी मोनू पाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी सुधीर सिंह के मुताबिक पकडे़ गये अभियुक्त मोनू ने पूछताछ में बताया कि टांडा क्षेत्र में मीरानपुरा निवासी छेदीलाल गुप्ता उसे नकली डीजल बनाने का पाउडर देने के साथ ही वह स्वयं भी नकली डीजल बनाता है।

इस सूचना के बाद टांडा में छापेमारी करायी गयी जहां से छेदीलाल भाग निकला, लेकिन 80 लीटर नकली डीजल बरामद हुआ। मोनू ने यह भी बताया कि अकबरपुर स्थित मिट्टी के तेल के अधिकृत डीलर आरकेवीके व सम्मनपुर के मझियारी अटवारा निवासी बालमुकुन्द गुप्ता के माध्यम से केरोसिन लाता था।

नकली डीजल बनाने के लिए मिट्टी के तेल में थोड़ी मात्रा में मोबिल ऑयल व पाउडर मिलाया जाता है। इस तरह मिलावटी डीजल तैयार किया जाता था। एसपी ने बताया कि दोनों जगहों पर की गयी छापेमारी में पांच किलोग्राम नकली डीजल बनाने का पाउडर तथा 15 लीटर मोबिल ऑयल भी बरामद हुआ है।

इस मामले में छेदीलाल व बालमुकुन्द गुप्ता के साथ ही आरकेवीके डिपो के मैनेजर को भी अभियुक्त बनाया गया है। इनकी गिरफ्तारी तय की जायेगी। इस खुलासे के बाद मिट्टी के तेल के अधिकृत डिपो आरकेवीके की भूमिका पर बड़े सवाल खडे़ हो गए हैं। दरअसल इस डिपो से सिर्फ कोटेदारों को ही मिट्टी का तेल दिया जा सकता है।


इसके बावजूद अनियमितता करते हुए मोनू को इस डिपो से करीब 800 लीटर मिट्टी का तेल मिल गया। वह कोटेदार भी नहीं है। आशंका जताई जा रही कि डिपो के जिम्मेदार लोगों द्वारा खुले बाजार में मिट्टी का तेल बेचा जा रहा था। एसपी ने उक्त खुलासा करने वाली पुलिस टीम को दो हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed