फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   धांधली के आरोप में रुका आंगनबाड़ी केन्द्र का निर्माण

धांधली के आरोप में रुका आंगनबाड़ी केन्द्र का निर्माण

Thu, 21 Sep 2017 12:03 AM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
धांधली के आरोप में रुका आंगनबाड़ी केन्द्र का निर्माण
ग्रामीणों की शिकायत पर गांव पहुंची जांच टीम
विज्ञापन

महरुआ (अंबेडकरनगर)। भीटी विकासखंड क्षेत्र के सांसद आदर्श गांव हीड़ी पकड़िया में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केन्द्र का निर्माण कार्य धांधली के आरोप के बीच रुकवा दिया गया है। ग्राम पंचायत में चार आंगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण होना है।

फिलहाल दो आंगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण हो रहा है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद बुधवार को पहुंची स्वास्थ्य विभाग की तकनीकी टीम ने आवश्यक जांच की और फिलहाल काम रुकवा दिया। बताते चलें कि हीड़ी पकड़िया गांव को सांसद हरिओम पाण्डेय ने गोद ले रखा है।
विज्ञापन


गांव का चयन सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत हुआ है। इस गांव में शासन से चार आंगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण की स्वीकृति मिली है। इसके लिए शासन से प्रत्येक निर्माण के लिए 7 लाख 52 हजार रुपए की स्वीकृति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते दिनों ग्राम पंचायत द्वारा दो आंगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध करा दी गई। इसके बाद निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया गया। यह बात अलग है कि इसमें व्यापक गड़बड़ी बरती जा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, मोरंग की जगह महज सफेद बालू का इस्तेमाल किया जा रहा है।

इसका प्रयोग करना नियमानुसार सही नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि बालू के साथ ही राख का इस्तेमाल भी चोरीछिपे किया जा रहा है। ग्रामीणों ने इस पर आपत्ति भी जतायी, लेकिन अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। सीमेंट की गुणवत्ता भी ग्रामीणों के मुताबिक ठीक नहीं है।


ग्रामीण क्रांति कुमार सिंह, फज्जल सिंह, राजेश गुप्त, नीरज व देवीप्रसाद आदि ने डीएम अखिलेश सिंह से बुधवार को फोन पर पूरे प्रकरण की शिकायत की। डीएम ने इस पर तत्काल एक्शन लेते हुए स्वास्थ्य विभाग को जांच के निर्देश दिए। दोपहर बाद स्वास्थ्य विभाग की तकनीकी टीम गांव पहुंची और निर्माण कार्य में प्रथमदृष्टया लापरवाही मिलने पर तत्काल काम रुकवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed