{"_id":"59c2b4924f1c1b8b688b5ab4","slug":"15059324689-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की संदिग्ध मौत, पुलिस रुकवाया दाहसंस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती की संदिग्ध मौत, पुलिस रुकवाया दाहसंस्कार
Updated Thu, 21 Sep 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मायका पक्ष ने थाने पहुंच दी तहरीर
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। हत्या की शिकायत मिलने पर दाहसंस्कार के लिए ले जाए जा रहे महिला के शव को पुलिस ने अभिरक्षा में ले लिया। बाद में उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि घटना आजमगढ़ जिले में होने के चलते जैतपुर पुलिस ने केस दर्ज करने से इंकार कर दिया।
जैतपुर थाना अंतर्गत रामगढ़ निवासी रवींद्र यादव अपने परिवार के साथ आजमगढ़ जिले के सिधारी गांव में रह रहा था। गत शनिवार की रात उसकी पत्नी साधना (30) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इससे पहले कि मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचते, आरोप है कि रवींद्र शव लेकर गांव पहुंच गया। रविवार भोर में शव के दाहसंस्कार की तैयारी चल रही थी कि इसी बीच महिला के पिता ने जैतपुर थाने में फोन कर कहा कि उसकी पुत्री की हत्या की गई है। ऐसे में शव का दाहसंस्कार होने से रोका जाए। इस पर एसओ जैतपुर एसएन भगत दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ससुराल पक्ष के लोगों ने हत्या के आरोप को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि पुलिस जांच में सब स्पष्ट हो जाएगा। इस बीच मायके पक्ष के लोग जैतपुर थाने पहुंचे और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एसओ एसएन भगत ने बताया कि चूंकि घटना आजमगढ़ जिले में हुई थी, इसलिए यहां केस नहीं दर्ज किया जा सकता।