{"_id":"598b51fc4f1c1be7458b478d","slug":"15023027226-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लम्बित समस्याओं पर भड़के शिक्षकों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लम्बित समस्याओं पर भड़के शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
Updated Wed, 09 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबित समस्याओं पर भड़के शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
अंबेडकरनगर। माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनरायण गुट ने बुधवार को डीआईओएस कार्यालय में प्रदर्शन कर विभिन्न समस्याओं पर नाराजगी जताई। माध्यमिक विद्यालयों में बायोमीट्रिक मशीन से उपस्थिति को अविलंब समाप्त किए जाने तथा पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू किए जाने की मांग की गई। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा गया।
जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश एवं जिला स्तर की शिक्षक समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। माध्यमिक विद्यालयों में बायोमीट्रिक मशीन से उपस्थिति दर्ज कराने की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग करते हुए कहा कि अन्य विभागों में यह व्यवस्था क्यों नहीं लागू की जा रही। उन्होंने लम्बित समस्याओं का निस्तारण न होने पर और बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। जिला महामंत्री आशाराम वर्मा ने कहा कि तदर्थ शिक्षकों के हितों का ध्यान रखते हुए उनका उत्पीड़न रोका जाए। ऐसे शिक्षकों के विनियमितीकरण पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की जो भी लम्बित समस्याएं हैं, उसे अविलंब दूर कराया जाए। प्रांतीय कार्य समिति सदस्य सुशील कुमार सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था को हरहाल में बहाल किया जाए। ऐसा न होने से शिक्षक हितों को गहरी चोट पहुंच रही है। संगठन इसे लेकर आगामी 5 सितंबर को विधानसभा का घेराव करेगा। वक्ताओं ने वित्तविहीन शिक्षकों की सेवा नियमावली बनाकर उन्हें सम्मानजनक मानदेय दिए जाने, एनपीएस का राजकीय अंशदान खाते में भेजे जाने, कम्प्यूटर शिक्षकों का पद सृजन कर सेवा नियमित किए जाने तथा व्यावसायिक शिक्षकों को नियमित किए जाने की आवाज भी धरने में बुलंद की गई। प्रदर्शन में दुर्गा प्रसाद सिंह, रामलखन वर्मा, सुशीलकांत दुबे, विनोद त्रिपाठी, अखिलेश सिंह, विवेकानंद त्रिपाठी, राजकुमार सिंह, पवन जायसवाल, निहारिका, जावेद खान व राजेन्द्र आदि मौजूद रहे।