{"_id":"598b51f84f1c1bfd3e8b470d","slug":"150230271918-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग दुर्घटना में वृूद्ध समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग दुर्घटना में वृूद्ध समेत तीन घायल
Updated Wed, 09 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
मार्ग दुर्घटना में वृद्ध समेत तीन घायल
अंबेडकरनगर। अहिरौली थाना अंतर्गत कटेहरी बाजार निवासी गिरिजेश (22) मंगलवार देर शाम उस समय जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया, जब वह बाइक द्वारा अकबरपुर से घर जा रहा था। कटेहरी बाजार के निकट हुई घटना के बाद उसे पहले सीएचसी कटेहरी, फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। टांडा थाना अंतर्गत सद्दरपुर गांव निवासी बाबूराम (65) बुधवार सुबह उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया, जब वह घर के निकट सड़क पार कर रहा था। अकबरपुर थाना अन्तर्गत अरियौना गांव निवासी नन्हेंलाल 55 मंगलवार देर शाम बाइक द्वारा अकबरपुर से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। ब्यूरो