{"_id":"598b51f04f1c1b35248b477c","slug":"15023027119-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेक्ट्रेट के निकट समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने किया सत्याग्रह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेक्ट्रेट के निकट समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने किया सत्याग्रह
Updated Wed, 09 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलेक्ट्रेट पर समस्याओं को लेकर कांग्रेस का सत्याग्रह
अंबेडकरनगर। कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अगस्त क्रांति दिवस के मौके पर विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट के निकट सत्याग्रह व धरना प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने किसानों की कर्जमाफी के नाम पर खिलवाड़ का आरोप लगाया और जीएसटी के मौजूदा प्राविधानों को रद्द किए जाने की मांग की।
आंदोलन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस जन आंदोलन समिति के प्रदेश सह प्रभारी सुनील मिश्र ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार लगातार जनभावनाओं से खिलवाड़ कर रही है। कर्जमाफी के नाम पर किसानों को सिर्फ बरगलाया जा रहा है। युवाओं को रोजगार का वादा कर अब उनकी तरफ सरकार ध्यान नहीं दे रही है। सुनील ने कहा कि जीएसटी के मौजूदा प्राविधान देश हित में नहीं हैं। इसमें जरूरी संशोधन कर आम लोगों को राहत दिया जाए। जिलाध्यक्ष सैय्यद मेराजुद्दीन किछौछवी ने कहा कि रोटी, कपड़ा, मकान और दवा महंगी हो गई, जबकि कार सस्ती हो गई है। भाजपा के नेतृत्व में विदेशों से जो काला धन आना था, उस तरफ अब कोई बात करने वाला नहीं है। प्रदेश सचिव मोहम्मद अनीस खां ने कहा कि भ्रष्टाचार का भाजपा ने खूब हल्ला मचाया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद भ्रष्टाचार मिटाने के लिए अब तक कोई सार्थक पहल नहीं हो सकी है। कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बदतर है। वक्ताओं ने विद्युत बदहाली का जिक्र करते हुए कहा कि दावों के अतिरिक्त कुछ भी वास्तविकता के धरातल पर नहीं चल पा रहा। प्रधानमंत्री को विदेश दौरों से ही फुर्सत नहीं है। न तो सड़कें गड्डामुक्त हो पाईं हैं और न ही कर्मचारियों व व्यापारियों के साथ न्याय हो पा रहा है। महिलाओं व युवाओं को उनका हक देने की तरफ ध्यान नहीं है। इस मौके पर डॉ विजय शंकर तिवारी, आलोक पाठक, गुलाम रसूल छोटू, रामजनम दुबे, उमापति वर्मा, शीराज फाजिल, सरिता यादव, अवधेश सिंह, संजय यादव, सुरेन्द्र पाठक आदि मौजूद रहे। बाद में राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम सदर का सौंपा गया।