{"_id":"5988b2c14f1c1bd8568b45c9","slug":"150213088511-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी कैमरे की मदद से धरे गए दो चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी कैमरे की मदद से धरे गए दो चोर
Updated Tue, 08 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीटीवी कैमरे की मदद से धरे गए दो चोर
जलालपुर। थाना क्षेत्र मालीपुर अंतर्गत मालीपुर बाजार स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में गत दिवस चोरी के प्रयास मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गौरतलब है कि 1 जून की रात मालीपुर बाजार स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के मुख्य गेट का ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास चोरों ने किया था। दूसरे दिन जानकारी होने पर शाखा प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में उस बाइक का नंबर सामने आया जिससे चोर वहां आए थे। बाइक नंबर के सहारे विवेचना शुरू की गई तो वाल्मीकि यादव निवासी चौबे का पूरा थाना जलालपर व अंकुर निवासी उसरहा थाना जलालपुर का नाम सामने आया। इस बीच सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों आरोपी जलालपुर बाजार में हैं और कहीं भागने के प्रयास में हैं। इस पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। एसओ मनबोध तिवारी ने बताया कि दोनों आरोपियाें को जेल भेज दिया गया। ब्यूरो