फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   सीसीटीवी कैमरे की मदद से धरे गए दो चोर

सीसीटीवी कैमरे की मदद से धरे गए दो चोर

Mon, 07 Aug 2017 11:48 PM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे की मदद से धरे गए दो चोर
सीसीटीवी कैमरे की मदद से धरे गए दो चोर
विज्ञापन

जलालपुर। थाना क्षेत्र मालीपुर अंतर्गत मालीपुर बाजार स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में गत दिवस चोरी के प्रयास मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गौरतलब है कि 1 जून की रात मालीपुर बाजार स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के मुख्य गेट का ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास चोरों ने किया था। दूसरे दिन जानकारी होने पर शाखा प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में उस बाइक का नंबर सामने आया जिससे चोर वहां आए थे। बाइक नंबर के सहारे विवेचना शुरू की गई तो वाल्मीकि यादव निवासी चौबे का पूरा थाना जलालपर व अंकुर निवासी उसरहा थाना जलालपुर का नाम सामने आया। इस बीच सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों आरोपी जलालपुर बाजार में हैं और कहीं भागने के प्रयास में हैं। इस पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। एसओ मनबोध तिवारी ने बताया कि दोनों आरोपियाें को जेल भेज दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed