फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   खतरे से 9 सेमी नीचे पहुंचा सरयू का पानी

खतरे से 9 सेमी नीचे पहुंचा सरयू का पानी

Fri, 04 Aug 2017 10:16 PM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
खतरे से 9 सेमी नीचे पहुंचा सरयू का पानी
सरयू के जलस्तर में गिरावट, कटान की आशंका
विज्ञापन

टांडा। सरयू नदी के जल स्तर में गिरावट का दौर शुरु हो गया है। पानी शुक्रवार को खतरे के लाल निशान से 9 सेमी नीचे दर्ज हुआ। जल स्तर में गिरावट के बाद अब कटान की आशंका बढ़ गई है। गौरतलब है कि तमाम उतार चढ़ाव के बीच नदी का जल स्तर बीते दिनों खतरे के लाल निशान के करीब पहुंच गया था। खतरे के लाल निशान छूने में सिर्फ 4 सेमी का फासला रह गया था। 24 घंटे तक नदी का जल स्तर लगभग इसी जगह स्थिर रहने के बाद घटने लगा। शुक्रवार को नदी का पानी खतरे के चेतावनी बिंदु 92.730 मीटर से 9 सेमी नीचे दर्ज हुआ। नदी के पानी में गिरावट से अब कटान की आशंका होने लगी है। मांझा कला, अवसानपुर, आसोपुर, छज्जापुर, चिंतौरा, डुहिया व करमपुर बरसावां के मांझा क्षेत्र में कटान को लेकर किसानों की चिंता बढ़ चली है। किसानों का कहना है कि आने वाले दिनों में यदि पानी के जल स्तर में तेजी से कमी हुई तो कटान का खतरा बढ़ जाएगा। उधर एसडीएम नरेन्द्र सिंह ने कहा कि अभी ऐसी कोई स्थिति नहीं है। किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed