फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   एटीएम कार्ड बदलकर उच्चकों ने उड़ाए 50 हजार

एटीएम कार्ड बदलकर उच्चकों ने उड़ाए 50 हजार

Wed, 02 Aug 2017 11:19 PM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर उच्चकों ने उड़ाए 50 हजार
एटीएम कार्ड बदलकर उचक्कोें ने उड़ाए 50 हजार
विज्ञापन

आलापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी एक युवक का एटीएम कार्ड बुधवार को उचक्कोें ने बदल लिया। इसके बाद उसके खाते से 50 हजार रु पए की रकम पार कर दी। पीड़ित को इसकी जानकारी तब हो सकी, जब उसके मोबाइल पर धन आहरित होने का संदेश पहुंचा। यह देखकर वह हैरान रह गया। बाद में अकबरपुर बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य शाखा पहुंचकर शिकायत दर्ज करायी। पीड़ित ने पुलिस को भी तहरीर दे दी है।

आलापुर थाना क्षेत्र के सैदपुर निवासी रमेश कुमार अकबरपुर आया था। वह बुधवार दोपहर बीओबी मुख्य शाखा के बगल लगे एटीएम से पैसा निकालने गया। उसके मुताबिक एटीएम में एक युवक पहले से मौजूद था। जब वह पैसा निकालने लगा तो युवक मदद के बहाने उसके पास आ गया। इसी बीच उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। एटीएम से उसका पैसा नहीं निकल सका जिसके चलते वह वापस लौट आया। इसी बीच उसके मोबाइल पर खाते से धन निकलने का एसएमएस आ गया। वह जब तक कुछ समझ पाता तब तक उसके पास कई और एसएमएस पहुंचे जिससे उसे पता चला कि उसके खाते से 50 हजार रुपए निकाल लिए गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed