{"_id":"597b6ec44f1c1baa348b4659","slug":"150126159210-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवरिया समेत चार मार्ग दुर्घटना में घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवरिया समेत चार मार्ग दुर्घटना में घायल
Updated Fri, 28 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवरिया समेत चार मार्ग दुर्घटना में घायल
अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक कांवरिया समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं पहना था।
थाना क्षेत्र जलालपुर अंतर्गत जलालपुर निवासी विक्रम (25) कांवर लेकर बाइक से मनीष (13) के साथ गुरुवार देर शाम जलाभिषेक के लिए गोविंदसाहब जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह जलालपुर नगर से कुछ आगे बढ़ा तो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गया। इससे दोनों को चोटें आईं। सभी को पहले सीएचसी जलालपुर फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। विक्रम की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरा गांव निवासी आदित्य (30) गुरुवार देर शाम गांव के निकट उस समय घायल हो गया जब वह बाइक से टांडा से घर जा रहा था। ट्रैक्टर-ट्रॉली से लगी टक्कर में घायल आदित्य को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इनके अलावा बेवाना थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर सकरवारी गांव निवासी अमर बहादुर (53) शुक्रवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।