{"_id":"596ba71b4f1c1be1788b46d5","slug":"150022742217-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायदाखिलाफी से नाराज आशा बहुओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायदाखिलाफी से नाराज आशा बहुओं ने किया प्रदर्शन
Updated Sun, 16 Jul 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वादाखिलाफी से नाराज आशा बहुओं का प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। विभिन्न मांगों को लेकर रविवार को आशा बहुओं ने कलेक्ट्रेट के निकट प्रदर्शन किया। कहा कि सरकार ने मानदेय निर्धारण के लिए 120 दिन का समय दिया था। निर्धारित समयावधि निकल गई, लेकिन अब तक इस तरफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। आशा बहुओं के साथ सौतेला व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चेतावनी दी गई कि जल्द ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में टीकाकरण के लिए चलने वाले इंद्रधनुष कार्यक्रम व पोलियो अभियान का बहिष्कार किया जाएगा।
ऑल इंडिया आशा बहू एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष मीरा सिंह ने कहा कि आशा बहुएं लंबे समय से मानदेय निर्धारण की मांग कर रही हैं। इस पर केंद्र व प्रदेश दोनों सरकारों ने वायदा किया था कि 120 दिन में उनकी समस्याओं का निस्तारण कर दिया जाएगा। निर्धारित समयावधि बीत चुकी है, लेकिन अब तक इस तरफ कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई। इससे आशा बहू खुद को ठगा सा महसूस कर रही हैं।
वक्ताओं ने कहा कि उपेक्षा का आलम यह है कि जिले के कई विकासखंडों में आशा बहुओं का बकाया भुगतान भी नहीं हो सका है। इसके लिए कई बार संबंधित अफसरों के कार्यालय का चक्कर लगाया गया, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता है। आशा बहुओं की लंबे समय से उपेक्षा की जा रही है। अब इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चेतावनी देते हुए कहा गया कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ, तो आगामी दिनों में टीकाकरण से संबंधित इंद्रधनुष कार्यक्रम व पोलियो अभियान का बहिष्कार किया जाएगा। इस दौरान संगीता पाल, सिंधुकला, आशा विश्वकर्मा, निशा यादव, चंद्रावती, गिरिजादेवी, विजयलक्ष्मी, चंद्रकला, कल्पना, किरन, फूलकुमार, तारा देवी, कांती देवी आदि मौजूद रहीं।