{"_id":"6a09f844f7eab014b20528da","slug":"1500-patients-received-treatment-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-156640-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 1500 मरीजों को मिला उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 1500 मरीजों को मिला उपचार
Sun, 17 May 2026 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 17 May 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
जन आरोग्य मेला में पीएचसी मुंडेरा में मरीज को परामर्श देते चिकित्सक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले के 36 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। जहां पर मरीजों के स्वास्थ्य की जांच के साथ दवाएं दी गईं। जन आरोग्य मेला में 1500 मरीजों का उपचार किया। मेले में 56 चिकित्सकों के साथ ही 195 पैरामेडिकल स्टॉफ की ड्यूटी लगाई गई थी।
मेला में धूप का असर दिन देखने को मिला। सुबह के समय जहां केंद्रों पर भीड़ रही। दोपहर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अरियौना, मुंडेरा, कमालपुर पिकार, काशिमपुर, सम्मनपुर, ब्राहिमपुर कुसमा आदि केंद्रों पर दोपहर में सन्नाटा रहा। दोपहर बाद जब धूप के तेवर नरम हुए हुए तो मरीजों की संख्या बढ़ी। मेला में बुखार, पेट व त्वचा रोग की समस्या ग्रसित मरीजों की संख्या अधिक रही।
बुखार के सबसे अधिक 244 रोगी उपचार के लिए आए थे। वहीं पेट की समस्या से परेशान 195 मरीजों का इलाज किया गया। जांच के दौरान 26 लोगों की आंख की समस्या थी। इसी तरीके से उच्च रक्तचाप के 81 व खून की कमी के 23 मरीज रहे। इनमें अधिकांश महिलाएं थी। इसके अलावा मेला में 30 संभावित टीबी मरीज भी सामने आए, जिन्हें चिकित्सकों की ओर से दवाएं देने के साथ दोबारा जांच के लिए बुलाया गया है। सीएमओ डॉ. संजय कुमार शैवाल ने बताया कि मेला में आने वाले रोगियों को दवाओं के साथ उनकी जांच कराई गई। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों के अलावा पैरामेडिकल स्टॉफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
पेट में दर्द से थे परेशान
मुंडेरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह 11 बजे क्षेत्र के सुलेमपुर निवासी सजोल दवा लेने आए थे। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले वह एक शादी समारोह में गए थे। जिसके बाद से उन्हें पेट दर्द की समस्या था। चिकित्सक को दिखाया है। जिसके बाद दवाएं दी गईं।
शरीर में पड़े लाल दाने
ब्राहिमपुर कुसमा की रहने वाली रोली ने बताया कि वह पढ़ाई के लिए अकबरपुर जाती हैं। दोपहर में आना पड़ता है। इसके कारण उनके हाथों में लाल दाने पड़ गए हैं। जिनमें खुजली के साथ जलन होती है। चिकित्सक को दिखाया है।