{"_id":"629f95d7a2b6fd1ee06c53ec","slug":"15-thousand-people-will-get-relief-from-low-voltage-ambedkar-nagar-news-lko6341768124","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 हजार लोगों को लो वोल्टेज से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 हजार लोगों को लो वोल्टेज से मिलेगी निजात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलापुर (अंबेडकरनगर)। रामनगर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से चले रहे विद्युत संकट को संज्ञान में लेते हुए बिजली विभाग ने उपकेंद्र में मंगलवार को नए बिड़हर फीडर का शुभारंभ किया। अधीक्षण अभियंता अंबा प्रसाद वशिष्ठ ने उपकेंद्र पर नारियल फोड़कर फीडर का शुभारंभ किया।
इससे करीब 15 हजार आबादी को अब लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी। रामनगर उपकेंद्र पहुंचे अधीक्षण अभियंता अंबा प्रसाद वशिष्ठ ने नए बिड़हर फीडर का शुभारंभ किया। पहले उपकेंद्र पर चार फीडर बसखारी, अरमा, मकोइया व आलापुर थे। अब एक फीडर बिड़हर के शुुरू हो जाने से उपकेंद्र पर फीडरों की संख्या पांच हो गई है।
अधिशाषी अभियंता एचपी मिश्र ने बताया कि अरमा व बसखारी का लोड घटाया गया है। इससे न सिर्फ बिड़हर फीडर के लिए बनायी गई नई लाइन से जुड़े उपभोक्ताओं का लाभ मिलेगा, बल्कि बसखारी व अरमा का लोड कम से होने इस फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को भी अब सुचारु विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी। ओवरलोड के चलते पहले ट्रिपिंग आदि की समस्या होती रहती थी। अधीक्षण अभियंता ने बाद में अछती गांव में लगे विद्युत शिविर का निरीक्षण किया। इस मौके पर जेई प्रवेश कुमार निषाद आदि मौजूद रहे।