फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   15 thousand ineligible are taking benefit of PM Kisan Samman Nidhi

15 हजार अपात्र उठा रहे पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ

Sun, 25 Jul 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
15 thousand ineligible are taking benefit of PM Kisan Samman Nidhi
अंबेडकरनगर। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का फर्जी ढंग से लाभ ले रहे 15 हजार 86 लाभार्थियों से शीघ्र ही रिकवरी की जाएगी। योजना का लाभ लेने में फर्जीवाड़े का आलम यह है कि कि 5189 आयकरदाता भी धड़ल्ले से योजना का फायदा उठा रहे हैं। गत दिनों ही शासन ने जिले को पत्र भेजकर कहा है कि जिले में फर्जी ढंग से योजना का लाभ ले रहे ऐसे लोगों से रिकवरी की जाए। इसके लिए बैंक में अलग से खाता खोला जाए, जिसमें सिर्फ रिकवरी की राशि ही भेजी जाए।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से संचालित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को लेकर अक्सर विभिन्न प्रकार की गड़बड़ियां सामने आती रहती हैं। पात्र न होने के बावजूद योजना का लाभ लिए जाने की शिकायतें अक्सर सामने आती रहती हैं। कई बार ऐसे मामले जांच में सही भी पाए गए और संबंधित पर कार्रवाई भी की गई। अब फर्जी ढंग से योजना का लाभ लेने का बड़ा मामला सामने आया है।
विज्ञापन

गत दिनों ही शासन ने कृषि विभाग को भेजे गए पत्र में जानकारी दी कि जिले के 15 हजार 86 ऐसे लोग हैं, जो योजना का गलत तरीके से लाभ उठा रहे हैं। कृषि विभाग के अनुसार शासन ने जो जानकारी उपलब्ध कराई है, उसके अनुसार योजना का लाभ लेने वालों में 5 हजार 189 ऐसे लोग हैं, जो आयकर दाता हैं, जबकि 69 मृतक हैं। इसके अलावा 8675 गलत खाते में योजना की राशि जा रही है, तो 822 किसी अन्य गड़बड़ियों के चलते अपात्र लोगों के खाते में राशि जा रही है। 331 लाभार्थी ऐसे हैं, जिनके आधार कार्ड अवैध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भेजे गए पत्र में निर्देशित किया गया कि ऐसे सभी अपात्रों से योजना के तहत मिली राशि की रिकवरी कराई जाए। इसके लिए बैंक में अलग से खाता खुलवाया जाए, जिसमें सिर्फ रिकवरी की राशि ही भेजी जाए। उधर, कृषि विभाग के डॉ. धर्मराज सिंह ने बताया कि शासन से 15 हजार 86 अपात्रों द्वारा योजना का लाभ लिए जाने की जानकारी मिली है। अभी संबंधित के नाम की सूची शासन से उपलब्ध नहीं हुई है। नाम की सूची उपलब्ध होते ही रिकवरी की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। बताया कि जब नाम की सूची मिलेगी, तो इसके बाद ही पता चल सकेगा कि कितनी राशि की रिकवरी होनी है। हालांकि शासन के निर्देश पर रिकवरी को लेकर जरूरी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed