{"_id":"62f7f2d18bf40e72133933ee","slug":"15-roads-will-be-constructed-with-nine-crores-ambedkar-nagar-news-lko643810587","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ करोड़ से होगा 15 सड़कों का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ करोड़ से होगा 15 सड़कों का निर्माण
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। लगभग नौ करोड़ रुपये की लागत से जिले के विभिन्न क्षेत्रों की 15 सड़कों का निर्माण होगा। राज्य सड़क निधि योजना के तहत निर्मित होने वाली सड़कों के निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था प्रांतीय खण्ड व लोक निर्माण विभाग को सौंपा गया है। संबंधित सड़कों के निर्माण से लगभग तीन लाख की आबादी को सुचारु आवागमन में लाभ मिलेगा।
आम नागरिकों व यात्रियों को सुचारु आवागमन में किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा बड़े पैमाने पर अलग अलग योजनाओं के तहत न सिर्फ नई सड़कों का निर्माण हो रहा है, बल्कि क्षतिग्रस्त सड़कों का नवीनीकरण हो रहा है। जिले में अलग अलग योजनाओं के तहत सड़कों का निर्माण हो रहा है। इसका व्यापक लाभ भी जनपदवासियों को मिल रहा है।
इसी क्रम में अब राज्य सड़क निधि योजना के तहत 15 सड़कों का निर्माण किया जाएगा। लगभग नौ करोड़ रुपये की लागत से सड़कों के निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था प्रांतीय खण्ड व निर्माण खण्ड को सौंपी गई है। शासन के विभागीय उप सचिव राजेश प्रताप सिंह ने निर्देशित किया है कि आगामी 31 मार्च तक संबंधित सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण कर आवंटित राशि का उपभोग प्रमाणपत्र शासन को उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
उधर प्रांतीय खण्ड लोक निर्माण विभाग कार्यालय के अनुसार सड़क निर्माण के लिए राशि उपलब्ध हो चुकी है। शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। साथ ही निर्धारित समय पर निर्माण कार्य पूर्ण भी कर लिया जाएगा। इस बीच संबंधित सड़कों के निर्माण से लगभग तीन लाख की आबादी को सुचारु आवागमन में लाभ मिलेगा।
इन सड़कों का होगा निर्माण
दरवन मार्ग से लोकापुर होते हुए रेलवे लाइन तक, बसखारी मैंदी घाट से जलीलाबाद संपर्क मार्ग, अमिया बाभनपुर से दौलतपुर तक, खेतापुर से पहराजपुर तक, हंसवर से ककरहिया संपर्क मार्ग, नौरहनी रामपुर से हरिजन बस्ती संपर्क मार्ग, फिदाई गनेशपुर से कुर्मियाना संपर्क मार्ग, रामकला से ब्रम्हबाबा काली चौरा संपर्क मार्ग, शमशुद्दीनपुर से फतेहनूरपुर तक, दरियापुर से बिठलापुर संपर्क मार्ग, सराय हंकार संपर्क मार्ग, कबूतरा देवी इंटर कॉलेज से चक माधवपुर संपर्क मार्ग, सेमउर खान संपर्क मार्ग, अकबरपुर गौहनिया मार्ग से सोनहरा गांव तक संपर्क मार्ग, कुर्कीबाजार से सिकंदरपुर जाने वाला मार्ग शामिल है।
शुरू कर दी गई प्रक्रिया
नौ करोड़ रुपये की लागत से 15 सड़कों का निर्माण व नवीनीकरण होगा। इन सभी मार्गों का निर्माण 31 मार्च पूरा होना है। इस संबंध में कार्यदायी संस्थाओं को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए गए हैं।
सौरभ सिंह] अधिशाषी अभियंता पीडब्लूडी प्रांतीय खंड