{"_id":"59626cbe4f1c1baf3d8b4675","slug":"149962264818-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन के पहले सोमवार पर आज गुलजार होंगे शिवालय व मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन के पहले सोमवार पर आज गुलजार होंगे शिवालय व मंदिर
Updated Sun, 09 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवालयों में भक्त आज करेंगे पूजा-जलाभिषेक
अंबेडकरनगर। सावन के पहले सोमवार पर भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना के लिए जिले में तैयारियां की गई हैं। अकबरपुर नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के शिव मंदिरों को रंगरोगन कर चमकाया गया है। पूजा अर्चना व जलाभिषेक के लिए भक्तों ने रविवार को आवश्यक सामग्री की खरीदारी की। खराब मौसम के बावजूद बाजारों में पूरे दिन रौनक रही। उधर जलाभिषेक के लिए अयोध्या, काशी व इलाहाबाद से जल लाने के लिए कांवरिए भी तैयार हैं।
सावन मास के सोमवार को भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना के लिए भक्त विभिन्न शिव मंदिरों में उमड़ते हैं। पहले सोमवार को पूजा अर्चना व जलाभिषेक के लिए लोगों ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। इसके मद्देनजर रविवार को ही अकबरपुर नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के शिव मंदिरों व शिवालयों की विशेष साफ सफाई की गई। रंगरोगन कर मंदिरों को चमकाया गया। मंदिरों व शिवालयों को रंगबिरंगी झालरों से साज सजावट भी की गई है। अकबरपुर नगर से सटे पवित्र शिवबाबा, शिवालय, मीरानपुर स्थित शिवमंदिर, पण्डाटोला शिवालय आदि प्रमुख मंदिर हैं।
इन मंदिरों में सावन में भक्त बड़ी संख्या में पूजा अर्चना करने पहुंचते हैं। इसे देखते हुए उक्तों मंदिर में विशेष साफ सफाई की गई। रविवार को लोगों ने पूजा-अर्चना के लिए आवश्यक सामग्री की खरीदारी की। खराब मौसम के बावजूद रविवार को अकबरपुर नगर के साथ अन्य बाजारों में पूरे दिन पूजन सामग्री की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ रही। व्रत रखने वाली महिलाओं ने व्रत संबंधी सामग्री खरीदी।
विज्ञापन
उधर शिवलिंग पर जलाभिषेक के लिए पवित्र धार्मिक स्थल अयोध्या, काशी व इलाहाबाद से जल लाने के लिए कांवरियों ने अपनी तैयारियां एक दिन पहले ही पूर्ण कर लीं। उन्होंने कांवर के साथ अन्य सामान की खरीदारी की। सावन के पहले सोमवार को शिव मंदिरों में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी अपनी तैयारियां की हैं। प्रमुख शिव मंदिरों के पास पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। सार्वजनिक स्थानों पर सादे कपड़ों में भी पुलिस कर्मियों मुस्तैद किए गए हैं।