{"_id":"595fd3e64f1c1bfc1d8b45e9","slug":"149945244617-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशनकार्ड सूची से नाम काटने पर भड़के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशनकार्ड सूची से नाम काटने पर भड़के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशनकार्ड सूची से नाम कटने पर भड़के ग्रामीण
अंबेडकरगर। राशनकार्ड बनाने में की गई मनमानी के विरोध में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे सरखने किशुनीपुर व दुलहूपुर कला के लोगों ने प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि गांव के पात्रों का नाम सूची से हटाकर चहेते अपात्रों का नाम शामिल कर दिया गया है। इससे पात्र राशन से वंचित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर मनमानी रोके जाने की मांग की। बाद में जिलाधिकारी को अपनी शिकायत से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा।
कलेक्ट्रेट पहुंचे कटेहरी विकास खंड के सरखने किशुनीपुर व भियांव ब्लॉक से आए दुलहूपुर कला के लोगों ने प्रदर्शन किया। राशनकार्ड बनाने में हुई मनमानी को लेकर नाराजगी जाहिर की। कहा कि जिम्मेदार लोगों की मनमानी से कई पात्रों का नाम सूची से हटा दिया गया है। उनके पास न तो पक्का घर है और न ही पर्याप्त खतौनी। इसके बावजूद उनका नाम सूची से हटा दिया गया। सूची में ऐसे लोगों का नाम शामिल किया गया है तो पात्र नहीं है। कहा कि मामले को स्थानीय स्तर पर उठाया गया लेकिन जिम्मेदार लोगों ने ध्यान नहीं दिया। इस पर उन्हें कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन करने के लिए विवश होना पड़ा। बाद में ग्रामीणों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इस मौके पर राजेश दुबे, रामचन्द्र, रवीन्द्र कुमार, कपिलदेव, रामप्रकाश यादव, तिलकधारी, सुनील कुमार, मीना गौड़ व शशिकांत आदि मौजूद रहे। ब्यूरो