फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   सर्पदंश से गई किशोर व युवक की जान

सर्पदंश से गई किशोर व युवक की जान

Sat, 08 Jul 2017 12:47 AM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
सर्पदंश से गई किशोर व युवक की जान
सर्पदंश से गई किशोर व युवक की जान
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। विभिन्न थाना क्षेत्रों में सर्पदंश से किशोर व युवक की मौत हो गई। उधर तीन अन्य को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना क्षेत्र हंसवर के जल्लापुर गांव निवासी अजय (22) को गुरुवार रात घर में सोते समय सांप ने डस लिया। जानकारी होने पर परिवारीजन उसे बसखारी के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद भी हालत नहीं सुधरी तो तत्काल जिला अस्पताल के लिए रवाना हुए। हालांकि रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। उधर अलीगंज थाना क्षेत्र के असौवापार निवासी नमन (13) पुत्र राजेश को भी गुरुवार रात घर में सोते समय सांप ने डंस लिया। परिवारीजनों को जानकारी हुए तो उसे लेकर वे सब टांडा सीएचसी पहुंचे। इसके बाद तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। हालांकि वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर अकबरपुर थाना क्षेत्र के कोटवा निवासी छोटू (19) पुत्र लालजी, इसी थाना क्षेत्र के दोहरीपुर निवासी उत्तम (18) पुत्र रामजगत व जहांगीरगंज के महमदपुर गांव निवासिनी अंजू (22) पुत्री रामनयन भी सर्पदंश के शिकार होकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां इनकी हालत खतरे के बाहर बताई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed