फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   48 घंटे बाद भी शव लेने नहीं पहुंचे परिवारीजन

48 घंटे बाद भी शव लेने नहीं पहुंचे परिवारीजन

Fri, 07 Jul 2017 11:47 PM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
48 घंटे बाद भी शव लेने नहीं पहुंचे परिवारीजन
48 घंटे बाद भी शव लेने नहीं पहुंचे परिवारीजन
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। एकतरफा प्यार में आग लगाकर जान देने वाले युवक के परिवारीजन 48 घंटे बाद भी शव की शिनाख्त करने अकबरपुर नहीं पहुंच सके। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखवा दिया है। परिवारीजनों के 8 जुलाई को पहुंचने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि अकबरपुर नगर की एक युवती से प्यार करने वाले बरेली जनपद के प्रेमनगर निवासी अमित सक्सेना नामक युवक ने बुधवार रात अकबरपुर नगर के रेलवे क्रॉसिंग के निकट खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। इससे उसकी मौके पर ही जलकर मौत हो गई। घटनास्थल के निकट मिले युवक के मोबाइल से उसकी पहचान हुई। पुलिस ने नंबर के आधार पर उसके परिवारीजनों को घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस को पता चला कि वह पहले ही परिवार में यह बताकर निकला था कि वह अब वापस नहीं लौटेगा। पुलिस को अनुमान था कि गुरुवार देरशाम या फिर शुक्रवार सुबह तक मृतक के परिवारीजन जरूर पहुंच जाएंगे लेकिन वे नहीं पहुंचे। अकबरपुर कोतवाल रामलखन पटेल ने बताया कि शुक्रवार सुबह युवक की बहन से एक बार फिर बात की गई। उसने बताया कि वे सब दिल्ली से अकबरपुर के लिए निकल रहे हैं। शनिवार सुबह तक वे सब अकबरपुर पहुंच जाएंगे। कोतवाल के मुताबिक शव पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखवा दिया गया है। परिवारीजनों के पहुंचने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed