{"_id":"595fd03e4f1c1b85608b4698","slug":"14994515106-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाराज फार्मासिस्टों ने घेरा सीएमओ व सीएमएस दफ्तर, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाराज फार्मासिस्टों ने घेरा सीएमओ व सीएमएस दफ्तर, प्रदर्शन
Updated Fri, 07 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फार्मासिस्टों ने घेरा सीएमओ व सीएमएस दफ्तर, प्रदर्शन
अंबेडकरनगर। कई दिनों से लंबित मांगों को लेकर आंदोलित फार्मासिस्टों ने सीएमओ व सीएमएस कार्यालय का घेराव किया। बांह में काली पट्टी बांधे फार्मासिस्टों ने पहले सीएमएस कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया, इसके बाद जिला अस्पताल से पद मार्च करते हुए सीएमओ कार्यालय पहुंचे। वहां प्रदर्शन कर मांगों से संबंधित ज्ञापन सीएमओ को सौंपा। कहा कि यदि जल्द ही मांगे पूरी न हुई तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। शुक्रवार को जिला अस्पताल में कई स्वास्थ्य केंद्रों के फार्मासिस्ट भी शामिल हुए।
गौरतलब है कि सरकारी अस्पतालों के फार्मासिस्ट लंबे समय से अपनी विभिन्न समस्याओं को उठाते आ रहे हैं। मांग है कि शासनादेश के अनुसार उनके कार्यक्षेत्र में जो कार्य आता है, उस कार्य को सिर्फ उन्हीं लोगों से कराया जाए, वेतन भत्ता व अन्य होने वाली कर कटौती को इंटरनेट पर दर्शाने, फार्मासिस्टों को आवास की सुविधा दिलाने की मांग शामिल है। इसके लिए फार्मासिस्ट एक सप्ताह से बांह में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन कर रहे थे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को बड़ी संख्या में फार्मासिस्ट जिला अस्पताल पहुंचे। यहां जिलाध्यक्ष नरेंद्र वर्मा व जिला मंत्री रविश्याम पटेल की अगुवाई में प्रदर्शन किया। पहले सीएमएस कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया, उसके बाद पद मार्च कर सीएमओ कार्यालय पहुंचे। यहां भी घेराव प्रदर्शन कर विरोध जताया गया। बाद में मांगों से संबंधित ज्ञापन सीएमओ को सौंपा। कहा कि यदि 16 जुलाई तक मांगें पूरी न हुईं तो वे कार्य बहिष्कार करने को विवश होंगे। इस मौके पर रवींद्र कुमार, गोपाल चौधरी, आरपी वर्मा, प्रेमचन्द्र, चंद्रावती, अनीता सिंह, उदयराज, अखिलेश कुमार व सूर्यनरायण आदि मौजूद रहे।