{"_id":"595e86864f1c1b8a628b465c","slug":"149936710166-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता मुराद 6 माह के लिए जिला बदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता मुराद 6 माह के लिए जिला बदर
Updated Fri, 07 Jul 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा नेता मुराद छह माह के लिए जिला बदर
अंबेडकरनगर। सपा नेता मुराद अली को जिला प्रशासन ने छह माह के लिए जिला बदर कर दिया है। अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने बीते दिनों जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में भेजी अपनी रिपोर्ट के जरिये कहा था कि अकबरपुर नगर के मुरादाबाद मोहल्ला निवासी मुराद अली कई तरह की आपराधिक गतिविधियों में लिप्त है। कुल पांच अलग-अलग मामलों में उसके शामिल होने का ब्यौरा देते हुए कहा गया कि प्रकरण पर आवश्यक निर्णय लिए जाने की जरूरत है। पुलिस ने यह भी कहा कि उसका आम लोगों में भय व्याप्त है। ऐसे में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई किए जाने की जरूरत है। जिला मजिस्ट्रेट अखिलेश सिंह ने ऐसे में मुराद को छह माह के लिए जिला बदर कर दिया। आदेश में कहा गया कि वह जिस भी जिले में रहेगा, वहां वह प्रत्येक 15 दिन के भीतर संबंधित पुलिस अधीक्षक के आवास पर हाजिरी देगा। गौरतलब है कि मुराद पिछले एक वर्ष से समाजवादी पार्टी से जुड़ा हुआ है।