फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   मार्ग दुर्घटना में अधेड़ समेत तीन घायल

मार्ग दुर्घटना में अधेड़ समेत तीन घायल

Fri, 07 Jul 2017 02:03 AM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
मार्ग दुर्घटना में अधेड़ समेत तीन घायल
मार्ग दुर्घटनाओं में अधेड़ समेत तीन घायल
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। सभी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जाती है।

सम्मनपुर थाना क्षेत्र के नयापुर निवासी रामकेवल (50) पुत्र पतरंगी बुधवार देरशाम बाइक सेे घर जा रहे थे। गांव के पास सामने से आ रही एक बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं, अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बनगांव निवासी राहुल (24) पुत्र बृजलाल गुरुवार सुबह शिवबाबा के निकट बाइक की टक्कर से घायल हो गया। वह बाइक से अन्नावां जा रहा था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उसकी हालत गंभीर है। उधर, हंसवर थाना क्षेत्र के नरायनपुर निवासी राजाराम (21) पुत्र आशाराम हंसवर बाजार में गुरुवार को सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गया। उसका भी उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। मार्ग दुर्घटनाओं में घायल बाइक सवारों ने हेल्मेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed