फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   करंट से मवेशी को बचाने में ग्रामीण की मौत

करंट से मवेशी को बचाने में ग्रामीण की मौत

Fri, 07 Jul 2017 02:03 AM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
करंट से मवेशी को बचाने में ग्रामीण की मौत
करंट से मवेशी को बचाने में ग्रामीण की मौत
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। दो दिन से टूटकर गिरे बिजली के तार की चपेट में आकर एक ग्रामीण की करंट से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब ग्रामीण तार में फंसी अपनी भैंस को बचाने के लिए पहुंचा था।

अकबरपुर तहसील के गौहन्ना गांव में दो दिन पहले बिजली का तार टूटकर गिर गया था। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने पावर कार्पोरेशन कर्मचारियों को दी थी लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। नतीजतन गुरुवार अपराह्न गांव निवासी मोहम्मद तौफीक की एक भैंस उसमें फंस गई। उसे बचाने के लिए तौफीक (50) मौके पर पहुंचे तो वे भी विद्युत स्पर्शाघात का शिकार हो गए। भैंस की तो मौत हुई ही, करंट से तौफीक ने भी मौके पर दम तोड़ दिया। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। अकबरपुर विधायक रामअचल राजभर के प्रतिनिधि बालमुकुंद धुरिया ने विभागीय व प्रशासनिक अधिकारियों से घटनाक्रम की शिकायत की। इसके बाद अधिशाषी अभियंता मुकेश बाबू ने मामले में जांच के लिए एक कमेटी गठित कर दी। उन्होंने कहा कि कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद समुचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed