फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   सपा नेता मुराद 6 माह के लिए जिला बदर

सपा नेता मुराद 6 माह के लिए जिला बदर

Thu, 06 Jul 2017 11:47 PM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
सपा नेता मुराद 6 माह के लिए जिला बदर
सपा नेता मुराद छह माह के लिए जिला बदर
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। सपा नेता मुराद अली को जिला प्रशासन ने छह माह के लिए जिला बदर कर दिया है। अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने बीते दिनों जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में भेजी अपनी रिपोर्ट के जरिये कहा था कि अकबरपुर नगर के मुरादाबाद मोहल्ला निवासी मुराद अली कई तरह की आपराधिक गतिविधियों में लिप्त है। कुल पांच अलग-अलग मामलों में उसके शामिल होने का ब्यौरा देते हुए कहा गया कि प्रकरण पर आवश्यक निर्णय लिए जाने की जरूरत है। पुलिस ने यह भी कहा कि उसका आम लोगों में भय व्याप्त है। ऐसे में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई किए जाने की जरूरत है। जिला मजिस्ट्रेट अखिलेश सिंह ने ऐसे में मुराद को छह माह के लिए जिला बदर कर दिया। आदेश में कहा गया कि वह जिस भी जिले में रहेगा, वहां वह प्रत्येक 15 दिन के भीतर संबंधित पुलिस अधीक्षक के आवास पर हाजिरी देगा। गौरतलब है कि मुराद पिछले एक वर्ष से समाजवादी पार्टी से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed