फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   जीएसटी को लेकर पहले दिन बाजार में दिखा ऊहापोह

जीएसटी को लेकर पहले दिन बाजार में दिखा ऊहापोह

Sun, 02 Jul 2017 02:51 AM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 02:51 AM IST
विज्ञापन
जीएसटी को लेकर पहले दिन बाजार में दिखा ऊहापोह
जीएसटी पर बाजार दिखा ढुलमुल
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स लागू होने के पहले दिन उपभोक्ताओं से लेकर व्यापारियों तक में ऊहापोह का दौर दिखाई पड़ा। दैनिक उपयोग की तमाम चीजों के सस्ती होने की उम्मीद लगाए उपभोक्ता बाजार पहुंचे तो उन्हें निराश होना पड़ा। कारण यह कि घोषणा के बावजूद न तो डायबिटीज से जुड़ी दवाएं इंसुलिन के दाम कम हुए और न ही स्कूल बैग, कलम, कलर, बुक्स व विभिन्न प्रकार के कागजात के दामों में कोई कमी आई। दैनिक उपयोग से जुड़ी वस्तुओं टूथपेस्ट, साबुन, तेल, केक व अगरबत्ती आदि के दाम भी कम होने के बजाय पुराने दर से ही बिक रहे थे। तो खाने के सामान के दामों में भी कोई कमी नहीं दिखी। कुछ उपभोक्ता ऐसे भी थे जिन्हें घरेलू सामान की थोक में खरीदारी करनी थी लेकिन जीएसटी का असर सामने आने में दो-तीन दिन लगने की उम्मीद में उन्होंने खरीदारी टाल दी। उधर व्यापारियों में भी इसे लेकर खासा असमंजस दिखा। कई जगह या तो बिल नहीं दिया गया या सामान की बिक्री पुराने दर पर ही की गई। पहितीपुर में रसोईगैस लेने पहुंचे उपभोक्ता विदित चतुर्वेदी ने बताया कि एजेंसी से रसोईगैस नहीं मिल पाई। जीएसटी के प्रभाव को देखते हुए यहां अभी दाम तय नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed