{"_id":"594e9ea84f1c1b9e598b46ef","slug":"14983246874-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद पर्व की तैयारियां तेज खरीददारी ने पकड़ी गति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद पर्व की तैयारियां तेज खरीददारी ने पकड़ी गति
Updated Sat, 24 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
ईद की तैयारियां तेज, खरीदारी ने पकड़ा जोर
कपड़ा, सौंदर्य प्रसाधन व सेंवई की दुकानों पर भारी भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। ईद की तैयारियां जिले में तेज हो गई हैं। अकबरपुर नगर से लेकर विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के छोटे-बड़े बाजार शनिवार को पूरे दिन गुलजार रहे। किसी ने कपड़े तो किसी ने जूते-चप्पल की खरीदारी की। महिलाओं ने सौंदर्य प्रसाधनों की खरीदारी में रुचि दिखाई। बड़ी संख्या में ग्राहकों के पहुंचने से दुकानदारों के चेहरे चमक उठे। उधर ईद की विशेष नमाज के लिए मस्जिदों व ईदगाहों की विशेष साफ-सफाई व रंगरोगन का कार्य भी तेज हो गया है।
चांद निकलने के मुताबिक सोमवार या फिर मंगलवार को ईद मनाई जाएगी। त्यौहार की खुशियों में कोई कमी न रह जाए, इसके लिए लोगों ने जोरशोर से खरीदारी शुरू कर दी है। सुबह से ही बाजार गुलजार हो जाते हैं जो देर शाम तक जारी रहता है। अलविदा की नमाज अदा करने के बाद शनिवार को सुबह से ही बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई। अकबरपुर नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के छोटे-बड़े बाजारों में सुबह से ही लोग पहुंचने लगे। कोई कपड़ा खरीद रहा था तो कोई जूता-चप्पल। आभूषण की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ लगी रही। महिलाओं व युवतियों ने चूड़ी आदि की जमकर खरीदारी की। इसके अलावा ईद के मुख्य पकवान सेंवई की भी बढ़-चढ़कर खरीदारी हुई। शहजादपुर स्थित दुकान पर कपड़ा लेने पहुंचे अकबरपुर के मोहम्मद हनीफ व इरशाद हुसैन ने कहा कि उन्होंने बच्चों के लिए जींस व टी-शर्ट खरीदी है। इसके अलावा टोपी भी ली है। रेडीमेड कपड़ा व्यवसाई मुईनुद्दीन ने बताया कि पिछले साल की बनिस्बत इस साल कुर्ते की बिक्री अधिक हो रही है।
उधर, ईद की विशेष नमाज के लिए मस्जिदों व ईदगाहों को तैयार करने का काम भी तेज हो गया है। अकबरपुर नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की मस्जिदों व ईदगाहों की विशेष साफ-सफाई का कार्य शनिवार से ही प्रारंभ हो गया। जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अबुलबशर अंसारी व अधिशाषी अधिकारी आलोक सिंह ने ईदगाह पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।