{"_id":"594964304f1c1bbc468b4641","slug":"149798203420-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार नए डायरिया पीड़ित, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार नए डायरिया पीड़ित, एक गंभीर
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार नए डायरिया पीड़ित, एक गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। जिले में डायरिया का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा। बीते 24 घंटे में चार लोग डायरिया की चपेट में आकर जिला अस्पताल में भर्ती हुए। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
अहिरौली थाना अंतर्गत मेड़हा गांव निवासी फागूराम (55) सोमवार देर रात डायरिया की चपेट में आ गया। उल्टी व दस्त के बीच उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। मालीपुर थाना अंतर्गत मालीपुर निवासी राहुल (15) मंगलवार भोर में डायरिया की चपेट में आ गया। अकबरपुर थाना अंतर्गत नासिरपुर बरवां गांव निवासी मुरली (70) को सोमवार देर शाम अचानक उल्टी दस्त शुरू हो गया।
स्थानीय इलाज के बाद भी जब तबियत में सुधार नहीं हुआ, तो परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अकबरपुर थाना अंतर्गत ऊंचेगांव निवासी घनश्याम की पुत्री सुहानी (10) को मंगलवार भोर में उल्टी दस्त की चपेट में आने के बाद परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।