{"_id":"59481cf64f1c1bda338b4671","slug":"149789826216-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट प्रवाहित होने से निजी लाइनमैन झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट प्रवाहित होने से निजी लाइनमैन झुलसा
Updated Tue, 20 Jun 2017 03:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट से निजी लाइनमैन झुलसा
जलालपुर। थाना क्षेत्र मालीपुर अंतर्गत मंसूरपुर गांव में सोमवार शाम शटडाउन लेकर खंभे पर चढ़कर बिजली ठीक कर रहा निजी लाइनमैन अचानक हुई सप्लाई के चलते करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। उसे सीएचसी नगपुर में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
जलालपुर थाना अंतर्गत भस्मा गांव निवासी जयंत कुमार (32) पुत्र रामकिशोर सोमवार शाम मंसूरपुर गांव में खंभे पर चढ़कर बिजली की गड़बड़ी ठीक कर रहा था। इसी बीच अचानक बिजली की आपूर्ति शुरू हो गई। इससे वह करंट की चपेट आ गया। वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। आननफानन में उसे सीएचसी नगपुर में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसने स्थानीय लोगों को बताया कि गड़बड़ी ठीक करने से पहले उसने शटडाउन लिया था। हालांकि पावर कारपोरेशन अधिकारियों ने इससे इंकार किया है। जलालपुर विद्युत उपकेंद्र के जेई संतोष कुमार ने बताया कि न तो जयंत कुमार नाम का कोई लाइनमैन उनके विभाग में है और न ही शटडाउन ही लिया गया था। उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है। ब्यूरो