{"_id":"59456bd94f1c1b6d628b47c5","slug":"14977218477-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल से अभद्रता, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल से अभद्रता, आरोपी गिरफ्तार
Updated Sat, 17 Jun 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेखपाल से अभद्रता का आरोपी गिरफ्तार
बसखारी। लेखपाल को धमकाने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक आलापुर तहसील में तैनात लेखपाल विभूति पाल बीते दिनों एक पैमाइश के लिए संदहां मजगवां गांव आए थे। इसी दौरान वहां गांव निवासी अनीस ने आरोप के मुताबिक लेखपाल से अभद्रता शुुरु कर दी और अपशब्दों का प्रयोग भी किया। शनिवार को आयोजित थाना दिवस में पहुंचकर लेखपाल ने घटना को लेकर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। इस पर आरोपी को थाने बुलाया गया था। यहां पुलिसकर्मियों के सामने भी उसका तेवर कम नहीं हुआ। अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में उसे तत्काल हिरासत में ले लिया गया। बाद में लेखपाल की तहरीर पर सरकारी कार्य में व्यवधान पहुंचाने की धारा में आरोपी अनीस को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।