{"_id":"5944249e4f1c1b40718b47bf","slug":"14976380747-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार जीप ने सरकारी बस के परिचालिक को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार जीप ने सरकारी बस के परिचालिक को रौंदा, मौत
Updated Sat, 17 Jun 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज रफ्तार जीप ने रोडवेज बस कंडक्टर को रौंदा
अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में चार घायल, एक की हालत गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। सड़क पार कर रहे रोडवेज के कंडक्टर को तेज रफ्तार जीप ने रौंद दिया। उसे जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
गुरुवार देर शाम अकबरपुर बस स्टेशन से यात्रियों को लेकर रोडवेज बस सुल्तानपुर जा रही थी। सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना अंतर्गत सिलावट बाजार में यात्रियों के जलपान के लिए बस रुकी। बस का परिचालक प्रदीप सिंह (41) पुत्र छविनरायन निवासी संगापुर प्रतापगढ़ बस से उतरकर सड़क पार कर होटल की तरफ जा रहा था। इसी दौरान सुल्तानपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार जीप ने उसे रौंद दिया। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल प्रदीप को आननफानन में जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की।
अकबरपुर थाना अन्तर्गत मुबारकपुर डइयाडीह गांव निवासी राधेश्याम की आठ वर्षीय पुत्री ज्योति शुक्रवार सुबह उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई, जब वह बाजार में सड़क पार कर रही थी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बेवाना थाना अन्तर्गत दांदूपुर गांव निवासी हैदर (18) पुत्र निसार गुरुवार को उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया, जब वह बाइक द्वारा अकबरपुर से घर जा रहा था। गांव के निकट हुई घटना के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अकबरपुर थाना अंतर्गत खानशाहपुर सुलेमपुर गांव निवासी इंद्रजीत (28) पुत्र रामनयन गुरुवार देर शाम बाइक से बसखारी जाते समय कुर्कीबाजार के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, बेवाना थाना अंतर्गत अहेथिया किशुनपुर गांव निवासी राममिलन (65) पुत्र रामसमुझ शुक्रवार सुबह गांव के एक व्यक्ति के साथ बाइक के पीछे बैठकर अकबरपुर आ रहा था। अकबरपुर नगर के निकट पहुंचते ही गड्ढा होने के चलते उसे झटका लगा और बाइक से नीचे गिर पड़ा। इससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।