{"_id":"59440c364f1c1b64518b48fa","slug":"14976318263-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार लोग हुए डायरिया के शिकार, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार लोग हुए डायरिया के शिकार, एक गंभीर
Updated Fri, 16 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डायरिया की चपेट में आए चार लोग
सभी जिला अस्पताल में भर्ती, एक गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। जिले में डायरिया का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा। बीते चौबीस घंटे के दौरान चार लोग इसकी चपेट में आ गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
थाना क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत शहजादपुर निवासिनी पिंकी (30) पत्नी प्रमोद गुरुवार देर रात डायरिया की चपेट में आ गई। उल्टी व दस्त के बीच परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, बेवाना थाना अंतर्गत इटरौरा गांव निवासी रामू मौर्य (25) पुत्र झिन्नू को गुरुवार देर रात उल्टी-दस्त होने लगा। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत बेलांगर गांव निवासी अनिल (35) पुत्र राजेंद्र को गुरुवार देर रात अचानक उल्टी-दस्त शुरू हो गया। परिवारीजनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इनके अलावा अहिरौली थाना अंतर्गत दरबन झील गांव निवासी अशोक की डेढ़ वर्षीय पुत्री खुशी को शुक्रवार भोर में उल्टी-दस्त शुरू हो गया। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।