फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   1496 Corona warriors vaccinated

1496 कोरोना योद्धाओं को लगा टीका

Thu, 04 Feb 2021 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
1496 Corona warriors vaccinated
अंबेडकरनगर। जिले के 10 केंद्रों के 18 बूथों पर वैक्सीनेशन के पांचवें चरण में 1496 कोरोना योद्धाओं को टीका लगा। जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र के साथ ही अन्य जिम्मेदार अधिकारियों ने विभिन्न बूथों पर पहुंचकर टीकाकरण का जायजा लिया। साथ ही वैक्सीनेशन कार्य में लगे कर्मचारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिया। वैक्सीनेशन कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा न हो, इसके लिए प्रत्येक बूथ पर पांच-पांच स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया गया था। इस बीच छठवें चरण में पांच फरवरी को 13 बूथों पर वैक्सीनेशन का कार्य चलेगा। इसे सकुशल निपटाने के लिए सभी जरूरी तैयारियां एक दिन पहले पूर्ण कर ली गईं।
विज्ञापन

कोरोना से जंग जीतने के लिए वैक्सीनेशन का कार्य लगातार जारी है। चार चरण के वैक्सीनेशन के बाद गुरुवार को पांचवें चरण में जिले के 10 अस्पतालों के 18 बूथों पर स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया। सीएमओ कार्यालय के अनुसार पांचवें चरण के महाअभियान में कुल 2181 कोरोना योद्धाओं को टीका लगना था, लेकिन 1496 कोरोना योद्धाओं को ही टीका लग सका। इसमें संयुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरानपुर अकबरपुर के दो बूथों पर 250 की तुलना में 128 कर्मियों को टीका लगा।
विज्ञापन

इसी प्रकार जिला अस्पताल में तीन बूथ पर 375 की तुलना में 183, सीएचसी भियांव के एक बूथ पर 119 की तुलना में 106 कर्मियों, सीएचसी बसखारी के दो बूथ पर 225 की तुलना में 144 कर्मियों, सीएचसी जलालपुर के एक बूथ पर 125 की तुलना में 125 कर्मियों, सीएचसी कटेहरी के दो बूथों पर 240 की तुलना में 130 कर्मियों, सीएचसी भीटी के 2 बूथों पर 250 की तुलना में 105 कर्मियों, पीएचसी रामनगर के दो बूथ पर 250 की तुलना में 242 कर्मियों, सीएचसी जहांगीरगंज के दो बूथ पर 250, रमा नर्सिंग कॉलेज के एक बूथ पर 83 कोरोना योद्धाओं को टीका लगा। इस बीच वैक्सीनेशन को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र लगातार जिम्मेदारों से फीडबैक हासिल करते रहे और जरूरी दिशा निर्देश देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज चलेगा आठ केंद्रों पर अभियान
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हेमंत कुमार ने बताया कि पांच फरवरी को वैक्सीनेशन के छठवें चरण में आठ केंद्र के 13 बूथों पर अभियान चलेगा। इसमें जिला अस्पताल में तीन, टांडा सीएचसी में एक, बसखारी सीएचसी में एक, जलालपुर सीएचसी में तीन, कटेहरी सीएचसी में एक, पीएचसी रामनगर में दो, भीटी सीएचसी में एक व एनटीपीसी टांडा में एक बूथ शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed